90 साल पुरानी जोड़ी ने 211 साल की कुल उम्र में मनाया जन्मदिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपको पता है कि इस दुनिया की सबसे पुरानी जोड़ी भारतीय है? डेली मेल के मुताबिक करमचंद और उनकी पत्नी करतारी के शादीशुदा जीवन के पूरे 90 साल हो चुकें हैं।
ब्रिटेन के वेस्ट यॉर्कशायर के ब्रैडफॉर्ड में रहने वाली इस भारतीय जोड़ी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। दोनों का जन्मदिन एक ही दिन होता है।
फर्क बस इतना कि करमचंद की उम्र 109 साल है और उनकी पत्नी की उम्र 102 साल। दोनों सन् 1925 के दिसंबर महीने में मिले थे। किशोरावस्था के दिनों में ही उन्होंने शादी रचा ली थी।
लगभग बीत चुकी है एक शताब्दी
करमचंद और उनकी पत्नी के बेटे पॉल चंद ने बताया कि उन्हें अपने मां-बाप को साथ में देखने में बहुत ही अच्छा लगता है। वो बताते हैं कि लगभग 100 सालों से उनके माता-पिता साथ में हैं और ये बात उन्हें भी कभी टूटने नहीं देती है।
करमचंद ब्रिटेन में 1965 में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा काम यही बसा लिया। उनके बेटे बताते हैं कि इस उम्र में भी वो हर रोज एक सिगरेट पीते हैं और दिन भर में एक बार ब्रांडी या फिर विस्की भी।
मिलाजुलाकर देखा जाए तो इस दंपति की कुल उम्र 211 साल है और ये पिछले 50 सालों के करीब से इंगलैंड में रह रहें हैं। इस कपल के 8 बच्चे हैं, 27 पोता-पोती और कई सारे पर-पोता-पोती।