दुनिया का सबसे बड़ा केक? छह फुट से भी ज्यादा ऊंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या ये केक दुनिया का सबसे ऊंचा और बड़ा केक था? जवाब में कोई रिकॉर्ड तो नहीं है।
पर मिरर में छपी खबर के मुताबिक ट्विटर और अन्य नेटरवर्किंग साइट्स पर इस केक का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।
फिलीपीन के सेलिब्रेटी मारियन रिवेरा और डिंगडॉन्ग डैंट्स की शादी पर इस के को बनाया गया। शादी के लिए बनाए जाने वाले केक्स में ये अब तक का सबसे बड़ा केक है।
अब तक छह टन का केक है सबसे बड़ा
अगर आप गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने वाले केक्स के बारे में जाना चाहते हैं तो बता दें कि अब तक का सबसे बड़ा केक छह टन का अमेरिका के न्यू इंगलैंड में बनाया गया है।
ये छह टन का मास्टरपीस था जिसे सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के मकसद से ही बनाया गया था। लेकिन शादी के मकसद से बनाया गया फिलीपीन दंपति का से केक सबसे बड़ा शादी वाला केक माना जा रहा है।