मैच छोड़, इस महिला खिलाड़ी की खूबसूरती को ही निहारते हैं लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजाकिस्तान की 18 साल की सबीना अलतिनबेकोवा के बारे में आपने सुना है या नहीं?
अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं कि डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक वो वो कजाकिस्तान की अंडर 19 वॉलीबॉल टीम की एक सदस्य हैं और वॉलीबॉल खेलती हैं।
वो हमेशा से ही वॉलीबॉल खेलने की दीवानी रही हैं। वो कई टूर्नामेंट खेल चुकीं हैं और खेलती भी रहती हैं। इसी तरह से इस बार वो अंडर 19 वॉलीबॉल टूर्नामेंट खेलने के लिए ताइवान की राजधानी तेपी पहुंची हुई थीं।
गजब की खूबसूरती
हैरानी की बात ये है कि जब वो कोर्ट में खेलने उतरीं तो वहां बैठे सभी लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए।
हाल ये हो गया कि लोगों का ध्यान मैच और विपक्षी टीम से हटकर बस सबीना के ऊपर ही जा टिका।
ऐसे में उनके एक झटके में कई फैंस बन गए। मीडिया भी खबर छापने से ज्यादा इस उभरती हुई महिला खिलाड़ी के हुस्न से संबंधित 10 कॉलम की खबरें छापने लगा।
हमें नहीं खेलना
सबीना के हुस्न से उसके टीम के मेंबर और विपक्षी टीम के मेंबर इतने ज्यादा खफा हैं कि उसके खिलाफ शिकायतें कर रहें हैं।
सभी का कहना कि लोग अब उन्हें या फिर मैच नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए इस लड़की को मैच से बाहर किया जाना चाहिए।
हैरत की बात है कि सबीना के कोच ने मामले में दिमाग से काम लेने के बजाय अन्य लड़कियों की ही तरह उसकी कंप्लेंट कर दी है।
बक्श दो मुझे
इस बात का पता जब सबीना को पता चला तो वो पहले तो बहुत खुश हुईं।
उन्होंने बताया कि फैंस की ऐसी दीवानगी उन्हें पसंद है, लेकिन बात ये है कि वो एक प्लेयर हैं और गेम में अच्छे प्रर्दशन के लिए जाना जाती चाहती हैं।
उन्होंने लोगों का बहुत शुक्रिया किया, लेकिन मीडिया और लोगों से गुजारिश भी की कि वो उसे इतना ज्यादा तूल ना दें।
उसने लोगों को मैच में ध्यान देने को कहा है।