फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   women burns house unknowingly

मकड़ी को भगाने के चक्कर में जला डाला अपना ही घर

Tue, 01 Jul 2014 07:13 AM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 07:13 AM IST
विज्ञापन
women burns house unknowingly

बिना सोच समझकर उठाया गया कदम अक्सर परेशानी का सबब बन जाता है। अमेरिका के कैंजेस प्रांत की जिन्नी एम. गिफिथ इसका जीवंत उदाहरण बन गई हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 34 वर्षीय जिन्नी सिगरेट लाइटर से टॉवल जला रही थी।

जलते हुए टॉवल में वो अपने घर में मौजूद मकड़ी को जलाकर मारना चाहती थी।


पता नहीं मकड़ी कहां गई?

women burns house unknowingly

मकड़ी का तो पता नहीं, लेकिन इस कवायद में जिन्नी के घर में भयंकर आग लग गई और दमकलकर्मियों को बुलाना पड़ गया।

काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लेकिन, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

ग्रिफिथ पर पुलिस ने आगजनी का आरोप लगाया है, क्योंकि इस घटना से आग की लपटें दोमंजिला मकान तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाक हुई बिल्डिंग

women burns house unknowingly

मकड़ी का तो कुछ नहीं बिगड़ा, लेकिन बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ।

यह जानते हुए भी कि पेस्ट कंट्रोल के लिए आग का इस्तेमाल करना सही नहीं है, अब तक अमेरिका में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

अप्रैल महीने में फ्लोरिडा के एक आदमी ने कीड़ों को मारने की कोशिश में इसी तरह अपने अपार्टमेंट में आग लगा ली थी। पिछले साल टेक्सास की एक महिला गैसोलीन से सांप को जलाकर मारने की कोशिश कर रही थी, तो उसके घर में आग लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed