फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   woman who married her cats

पालतू बिल्लियों को मानती है 'पति', 10 सालों से है साथ

Thu, 08 Jan 2015 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Jan 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
woman who married her cats

हम शादी की वर्षगांठ मनाते और मनते तो देखते रहते हैं, लेकिन ऐसी शादी की वर्षगांठ के बारे में पहले कभी नहीं सुना।  

विज्ञापन


डेली मेल
के मुताबिक स्पेन के लैंजारोट में रहने वाली 48 साल की बारबेरेला बुचनर ने हाल ही में अपनी शादी की 10वीं वर्षगांठ मनाई। यकीन मानिए, ये वर्षगांठ किसी आदमी के साथ नहीं बल्कि दो बिल्लियों के साथ मनाई गई।
विज्ञापन


पिछले 14 सालों से वो अपनी बिल्लियों स्पाइडर और लुगोसी से शादीशुदा हैं। साल 2004 में बारबेरेला ने अपनी दोनों बिल्लियों से शादी की थी। तब से लेकर आज तक वो उनके साथ चैन की जिंदगी बिता रही हैं। उन्हें अपना पति मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसानी रिश्तों में हैं कई लफड़े

woman who married her cats

बारबेरेला कहती हैं कि जिंदगी का एक लंबा अरसा उन्होंने मर्दों और लोगों में प्यार खोजने में जाया कर दिया। उन्हें समझाना और प्यार करना बेकार है क्योंकि झगड़े बहुत होते हैं।

फिर बाद में उनकी दोस्ती बिल्लियों से हुई और जानवरों में उन्हें अपना असली प्यार ‌दिखा। इसके बाद से तो न उसने बिल्लियों को अपने साथ रखा ‌बल्कि उन्हें अपना पसंदीदा भी बना लिया।

वो कहती हैं कि उनको इस बात से ज्यादा खुशी किसी चीज में नहीं मिलती कि उन्हें बिल्लियों की देखभाल एक पत्नी की तरह करनी पड़ती है। इसलिए सबकुछ सोचेने समझने के बाद उन्होंने साल 2004 में उनसे शादी रचा ही ली।  

नहीं बना पाती है शारिरिक संबंध

woman who married her cats

बिल्लियों से शादी करने के बाद से जैसे उनका घर पूरा हो गया। वो उनके साथ खुद को संपूर्ण मानती हैं। कहती हैं कि संबंध तो बनाने का कोई सवाल ही नहीं उठता, पर उनका रिश्ता पाक है।

बिल्लियों को अपने पति ही मानती हैं और कभी भी अब इंसान से शादी नहीं करेंगी। उनके हर चीज में बिल्लियों की छाप होती है। फिर चाहे उनके कपड़े हों या उनके जूते। हर चीज पर कैट-प्रिंअ तो अनिवार्य ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed