ना चाहते हुए भी 40 सालों तक बनी रही मर्द, दंग कर देगी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई भी आम स्त्री यही चाहती है कि वो अपने हिस्से का काम करे और अपनी जिंदगी एक स्त्री बनकर ही बिताए। लेकिन इस महिला की कहानी काफी दर्दनाक है।
डेली मेल के मुताबिक मिस्र के एक छोटे से कस्बे लग्जर में रहने वाली सीसा अबू डोह अभी 65 साल की हैं। वो जब 21 साल की थी तब शादीशुदा थी और प्रेगनेंट भीं।
इससे पहले की वो अपने पहले बच्चे का स्वागत अपने पति के साथ करती, वो चल बसे। तब सीसा छह महीने के गर्भ से थीं।
वो किसी भी ऐसे व्यक्ति से शादी करने को तैयार नहीं थीं जिससे वो प्यार नहीं करती। अब वो खुद की जिंदगी जीने के लिए और बच्चे को बड़ा करने के लिए अकेले ही थीं।
औरतें नहीं कर सकती थी काम
सीसा जिस समाज में रहती थीं, जिसका हिस्सा थीं वहां औरतों को काम करने की इजाजत नहीं थीं। हम कह सकते हैं कि वो समाज औरतों को वर्किंग होने की आजादी नहीं देता था।
ऐसे में सीसा ने अपने दिल पर पत्थर रखते हुए ये फैसला लिया कि वो खुद को भूल जाएंगी। 21 साल की उम्र में उन्होंने मर्द जैसी जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।
कपड़ों से लेकर अपनी चाल-ढाल और बर्ताव को भी उन्हें मर्द जैसा ही करना पड़ा। उन्होंने अपने बालों को मुंडवा लिया और 21 साल जैसी बाली उम्र में किसी आम पुरूष जैसी बन गईं।
बिताई कठोर जिंदगी
वो ढीले कपड़े पहनती और अकेले ही अपनी बेटी को बड़ा करने लगीं। उन्होंने जिंदगी भर ईंट उठाने वाले मजदूर और जूता पॉलिश करने वाले मर्द का पेशा संभाला।
वो जब तक जवान रहीं तब तक ईंट उठाकर जिंदगी काटती रहीं और जब शारीरिक रूप से ढलने लगीं तब वो शू-पॉलिश करने का पेशा अपना चुकीं थीं।
औरत होने के बाद भी औरत जैसी जिंदगी ना बिता पाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन सीसा ने हार नहीं मानी।
फिर आने लगा मजा
सीसा ने बताया कि एक वक्त उनके जीवन में ऐसा भी आया जब उन्हें अपने इस मर्द की जिंदगी में मजा आने लगा। वो कहती हैं कि मर्द बनने के बाद यौन-शोषण जैसी चीजें घटने की संभावना ना के बराबर हो जाती है।
वो मानती हैं कि अपनी सच्चाई अब जाकर जाहिर कर देने के बाद भी वो अब बची हुई जिंदगी मर्द रहकर ही बिताएंगी। मर्द बनने के बाद से उन्हें अपनी बेटी को पालने में काफी आसानी हुईं।
उनके इस सच्चाई को जानने के बाद वहां के लोकल गर्वनमेंट ने उनको इज्जत दी है। हाल ही में उन्हें सबसे समर्पित मां होने के अवार्ड से नवाजा है। ये वाकई काफी बढ़िया हैं।