फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Woman who claims she is allergic to Wi-Fi is awarded £650 a month in disability grants by French court

एक औरत को वाई-फाई से एलर्जी, सरकार ने दिया 66 हजार का हर्जाना

Tue, 01 Sep 2015 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Sep 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
Woman who claims she is allergic to Wi-Fi is awarded £650 a month in disability grants by French court

किसी को धूल से, धूप से या किसी खास प्रकार के कपड़ों से एलर्जी के बारे में तो सुना होगा आपने, लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रांस में एक ऐसी महिला है जिसे वाई-फाई सिग्नल से एलर्जी है।

विज्ञापन


इस महिला को आपका कंप्यूटर पर काम करना या मोबाइल फोन इस्तेमाल करना, यहां तक की टीवी रिमोट भी हेडेक दे सकता है। इसकी दिल की धड़कन बड़ा सकता है, यहां फिर इसको उल्टियां करवा सकता है।
विज्ञापन


हैरान करना वाला ये मामला दक्षिणी फांस की मैरीन रिचर्ड का है। रिचर्ड ईएचएस से पीड़ित है। ईएचएस अतिसंवेदनशील अवस्था है जिसमें आज की आत्याधुनिक इलैक्ट्रोनिक डिवाइसेज के जरिए पैदा होने वाले इलेक्ट्रोमैगनेटिक रेडिएशन से एलर्जी का सामना करना पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोर्स-डेलीमेल.को.यूके

वाई-फाई से एलर्जी के चलते सरकारी मदद

Woman who claims she is allergic to Wi-Fi is awarded £650 a month in disability grants by French court

अदालत ने रिचर्ड को इस एलर्जी के लिए हर महीने भत्ता देने का ऐलान किया है। इस बाबत उन्हें 650 पाउंड यानी करीब 66 हजार रुपए हम महीने सरकारी भत्ते के तौर पर मिलेगा। भत्ते के ऐलान के बाद रिचर्ड ने कहा, ''यह एक सफलता है।''

पूर्व रेडियो प्रोड्यूसर रह चुकीं रिचर्ड इस एलर्जी से बचने के लिए दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के बाहरी पर्वतीय इलाके में रहती हैं। रिचर्ड घर में न तो बिजली इस्तेमाल करती हैं न ही नल से पानी। कुएं के पानी से वो अपनी जरूरतें पूरी करती हैं।

ब्रिटिश महिला मैरी कोल्स को भी है भत्ते की उम्मीद

Woman who claims she is allergic to Wi-Fi is awarded £650 a month in disability grants by French court

एक अन्य ब्रिटिश महिला 63 वर्षीय मैरी कोल्स, जो कि सिविल सर्वेंट रह चुकी हैं, वो भी कुछ इसी प्रकार की एलर्जी से जूझ रही है। कोल्स के लिए भी भत्ते की उम्मीद बंध गई है।

मेरी कोल्स के मुताबिक वो जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो एक विशेष प्रकार की सिल्वर की जैकेट पहनती हैं। ताकि मोबाइल फोन और वाई-फाई के रेडिएशन से बच सकें।

कोल्स कहती हैं कि वो इस एलर्जी की वजह से कभी लोगों के बीच नहीं जा पाती हैं, क्योंकि आज हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। वो कहती हैं कि वो इस शर्त पर अपने दोस्तों के घर जाती है कि उनकी मौजूदगी के वक्त वो अपने घरों की बिजली बंद रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed