फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   woman smuggles 1.5 kilo cocaine in her fake breast implants

'ब्रेस्ट' में ले जा रही थी 1.7 किलो कोकीन, गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2014 10:43 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
woman smuggles 1.5 kilo cocaine in her fake breast implants

ड्रग्स को पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों की पैनी नजरों से बचते-बचाते एक देश से दूसरे देश पहुंचाने के लिए स्मगलर्स ऐड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

डेली मेल
में छपी खबर के मुताबिक स्पेन के मेड्रिड एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

ऐसा इसलिए क्योंकि उसने फेक ब्रेस्ट इंप्लांट करवाए थे और उसमें 1.5 किलो से भी ज्यादा की कोकीन भरी पाई गई।

महिला को किया गिरफ्तार

woman smuggles 1.5 kilo cocaine in her fake breast implants
जो महिला गिरफ्तार हुई है वो वेनेजुएला से है और 43 साल की है। उसे कोकीन को कोलंबिया से मेड्रिड लेकर जाना था।

इतनी लंबी हवाई जहाज यात्रा के दौरान उसने अपने हिसाब से सभी साव‌धानियां बरतीं। उसने 1.7 किलो की कोकीन अपने दोनों वक्षों में भरवाई और फेक ब्रेस्ट इंप्लांट करवा लिए।

उसने बोगोटा, कोलंबिया से मेड्रिड के लिए उड़ान भी भरी। हैरत की बात है कि स्पेन के मेड्रिड एयरपोर्ट पर उतरते ही उसकी चाल-ढाल और घबराहट ने एयरपार्ट अधिकारियों को उस पर शक करने का मौका दे दिया।

हुई जांच तो पकड़ी गई

woman smuggles 1.5 kilo cocaine in her fake breast implants

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि वेनेनजुएला की ये औरत कुछ नर्वस सी नजर आ रही थी।

तभी, पुलिस की उस पर नजर गई और उसे चेकिंग के लिए अलग कर लिया गया। सामान की जांच में तो पुलिस को पहले कुछ नहीं मिला, लेकिन जरा सख्त होते ही महिला ने सब कुछ खुद ही उगल दिया।

एयरपोर्ट की महिला अधिकारियों ने इस औरत की जांच की और उसे फौरन ब्रेस्ट इंप्लांट को हटवाने के लिए ऑपरेशन कराने भेजा।

विज्ञापन

डॉक्टर भी हैरान

woman smuggles 1.5 kilo cocaine in her fake breast implants
डॉक्टरों ने महिला के जब नकली वक्ष हटाए तो उन्हें उसमें से 1.7 किलो कोकीन मिली जिसे देख वो हैरानी में पड़ गए।


इस कोकीन की कीमत 71000 डॉलर बताई जा रही है यानी के लगभग 43 लाख रुपए।

अभी ये औरत अब पुलिस की गिरफ्त में है। आपको बता दें कि स्मगलिंग की ये कोई पहली खबर नहीं है। इससे पहले भी लोग कई तरह के अनोखे उपाय अपना चुके हैं लेकिन धरे भी गए।

अंडरवियर में 16 लाख रूपए छुपाकर ले जाती मिली ये लड़की!

पुलिस से बचने के लिए कैसी-कैसी जगह छुपाए ड्रग्स...





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed