फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   woman got stuck inside chimney all nude in a bid to meet him

ब्वॉयफ्रेंड के घर कपड़े उतारकर चिमनी के रास्ते गई महिला, फंसी

Tue, 06 Jan 2015 08:09 AM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
woman got stuck inside chimney all nude in a bid to meet him

ये एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने पूर्व-ब्वॉयफ्रेंड के घर जाकर उन बच्चों से मिलना चाहती थी जिन्हें वो अपना मानती हैं।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक 35 साल की ये महिला खुद को हरनैनडेज की पूर्व-प्रेमिका बताती है। वो कैलिफोर्निया के वुडक्रेस्ट में रहती है। वो ये भी कहती है कि सालों तक चले उनके रिलेशनशिप की वजह से उनके तीन बच्चे भी हैं।

ब्रेकअप के बाद से हरनैडडेज महिला को उसके बच्चों से मिलने नहीं देता। कई बार मिन्नतों के बाद भी जब ऐसा होना मुमकिन नहीं हो पाया, तो एक रात हरनैनडेज के घर ही जा पहुंची।

विज्ञापन

बंद था दरवाजा

woman got stuck inside chimney all nude in a bid to meet him

वो हरनैनडेज के दरवाजे तक गई और डोर बेल बजाने लगी। जब बहुत देर तक किसी ने दरवाजा खोला नहीं ‌तो वो समझ गई कि हरनैनडेज बच्चों को लेकर सो रहा होगा।

लेकिन वो बस इतना जानती थी कि उसे अपने बच्चों से मिलना ही था। उसने मिलने के मकसद से वहीं के वहीं एक प्लान बनाया। उसने सोचा कि घर तक पहुंचने का ही रास्ता है और वो है चिमनी का रास्ता।

उसने सोचा अगर कपड़े पहनकर चिमनी के रास्ते घर के अंदर घुसी, तो हो सकता है कि कहीं फंस जाए, इसलिए उसने 12 बाय 12 इंच की पतली से चिमनी में निर्वस्‍त्र होकर ही अंदर घुसने की हिमाकत की।

लो भई फंस गई

woman got stuck inside chimney all nude in a bid to meet him

अब चिमनी के अंदर तो वो चली गई, पर आगे की तरफ बढ़ नहीं पा रही थी। उसे फौरन अहसास हो गया कि वो बुरी तरह से निर्वस्‍त्र होने के बावजूद फंस गई है।

हद तो तब हो गई जब महिला फंसे रहने के बाद भी इस बात का इंतजार करती रही कि हरनैनडेस कब ऑफिस जाने के लिए उठेगा।

सुबह चाढ़े चार बजे जब हरनैनडैस उठा तो फिर जाकर महिला ने आवाज लगाई। चिमनी की तरफ से आवाज आते हुए वो तो शक में आ गया।

जाकर उसने देखा तो नजारा ही कुछ और था। उसकी चिमनी में उसकी पूर्व-प्रमिका नग्न अवस्‍था में फंसी हुई थी। ये हैरतअंगेज था।

विज्ञापन

बचाओ मेरी जान

woman got stuck inside chimney all nude in a bid to meet him

उसकी हालत गंभीर देखकर हरनैनडेस ने अपना माथा पीट लिया। उसे यकीन ही नहीं हुआ कि बच्चों से मिलने के लिए ये म‌हिला ऐसा भी काम कर सकती है।

उसने मामले को संजीदा समझते हुए पुलिस में मदद मांगी। सुबह पांच बजे पुलिस उनके घर में थी। एमरजेंसी टीम की मदद से महिला को निकालने में दो घंटे तक का वक्त लग गया।

वो समूचे शहर में चर्चा का विषय बन गई। कोई ऐसा भी कर सकता है, पुलिस खुद भी स्तब्‍ध थी। हाल-फिलहाल म‌हिला को सुरक्षित निकाल लिया गया।

उसे बाद में अस्पताल ले जाना पड़ा। कुछ खरोचें और इस काम के बाद चोटें जो आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed