फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   woman got bored from 17 years of marriage, makes love with strangers

OMG! 17 साल बाद पति से हुई बोर, गैर-मर्दों से बनाने लगी संबंध

Tue, 17 Mar 2015 01:37 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
woman got bored from 17 years of marriage, makes love with strangers

आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि शादी एक ऐसा लड्डू है जो खाय वो भी पछताए और जो ना खाए वो भी पछताए।

विज्ञापन


तो हम इस मामले को इस कहावत से काफी जुड़ा हुआ देख सकते हैं। यूं  तो वॉट्सएप और बातों में भी पति और पत्नी का शादी के बाद एक-दूसरे से त्रस्त हो जाने के जोक्स आपने भी कई बार सुने होंगे। ये मामला कुछ इसी ओर ले जाता है।
विज्ञापन

डेली मेल
के मुताबिक सैन फ्रैनसिस्को में रहने वाली 50 साल की रॉबिन रिनाल्डी पिछले 17 सालों से शादीशुदा हैं। उनके पति का नाम स्कॉट मैन्सफील्ड है। दोनों की चलती शादी के बीच धक्का तब लगा जब रॉबिन ने स्कॉट से मां बनने की इच्छा जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को नहीं चाहिए था बच्चा

woman got bored from 17 years of marriage, makes love with strangers

रॉबिन ने एक वक्त बाद बड़े ही साफ तरीके से स्कॉट से बच्चे के लिए बात की। जब स्कॉट ने मना कर दिया तब सोचने के बाद रॉबिन ने स्कॉट से ओपन मैरिज की बात कही।

रॉबिन ने कहा कि चूंकि उसे बच्चा चाहिए तो उसे कई गैर-मर्दों को डेट करना होगा और संबंध बनाने होंगे। स्कॉट से कोई झगड़ा ना होने की वजह से वो इस शादी को भी वैसे ही बनाए रखना चाहती है।

उसने स्कॉट को बताया कि वो एक साल के लिए उनकी शादीशुदा जिंदगी से छुट्टी ले रही है और अंजान लोगों को डेट करने निकल रही है। हैरत की बात ये है कि स्कॉट भी अपनी पत्नी के इस ऑफर को मान गया।

बनाए कई मर्दों से संबंध

woman got bored from 17 years of marriage, makes love with strangers

इसके बाद रॉबिन ने तय किए गए प्लान के हिसाब से सोमवार से लेकर शुक्रवार अंजान मर्दों को डेट करती और शारीरिक संबंध बनाती और हफ्ते के अंत में अपने पति के साथ रहती।

उसने एक साल में 12 लोगों को डेट किया और सभी के साथ हमबिस्तर हुई। लेकिन स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब उसे वाकई उन 12 में से एक मर्द से प्यार हो गया।

रॉबिन ने अब घर जाना कम कर दिया और इस नए पार्टनर के साथ ही रहने लगी। उसके नए पार्टनर का नाम एल्डन था।

पति-पत्नी ने लिया फिर एक फैसला

woman got bored from 17 years of marriage, makes love with strangers

रॉबिन ने स्कॉट को अपने इस नए रिश्ते के बारे में बताया। उसने कहा कि अब उसे इस शादी में लौटने का कोई मन नहीं और उसके विचार एल्डन से काफी मिलते-जुलते भी हैं।

स्कॉट ने भी अपनी पत्नी की ये बात सुनने के बाद उसे जाने दिया। अब दोनों अलग रहते हैं। अपने पूरे इस सफर को रॉबिन ने एक बुक की शक्ल दी है।

अब रॉबिन और स्कॉट दोनों के पास अपने-अपने पार्टनर्स हैं। अपनी-अपनी जिंदगियों में दोनों खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed