साल 2014 के इन 5 कारनामों को देखकर बोल पड़ेगें Oh My God!
क्या आप कभी इस बात को सोच भी सकते हैं कि 16 टन भारी और वजनी लॉरी उड़ान भरे? लेकिन हाल ही में ऐसा हुआ।
इस वजह से साल 2014 के चुनिंदा स्टंट में इस कारनामे ने हमारी लिस्ट में बनाया अपना पहला स्थान। ये लॉरी एक फॉमूर्ला-1 रेसर का कार के ऊपर से गुजरी।
ये एक ऐसा स्टंट था जिसमें लॉरी के साथ कार भी दौड़ रही थी। स्टंटमैन माइक रेयान की जिसने भारी-भरकम ट्रक को रिकॉर्ड 83 फीट और 7 इंच की ऊंचाई पर जंप करवाया।
एफ-1 कार चलाने वाले शख्स का नाम मार्टिन ईवानोव है और इन दोनों ने मिलकर ये काम न्यू यॉर्क के सफोक के बेंटवॉटर्स पार्क में किया।
इसके बाद काफी ऊंची लॉरी अब उड़ान भरती हुई सी नजर आ रही थी। उसने फौरन ही कार के ऊपर से छलांग ले ली।
ये शानदार था। इस स्टंट को करने में दोनों की स्पीड 70 एमपीएच तक जा पहुंची थी।
ऐसी समझदारी, पिचक कर रह गई पूरी गाड़ी
इंगलेंड के विल्टशायर में एक ऐसी ब्रिज है जिसके नीचे से गाड़िया जाती थी। पर, इस लॉरी के हिसाब से वो ब्रिज काफी नीचे था।
सबकुछ जानते समझते हुए भी बजाय लॉरी को घुमाकर कहीं और से ले जाने के, उसने लॉरी को ब्रिज के नीचे ही घुसा दिया।
फिर क्या था, देखते ही देखते लॉरी ब्रिज के नीचे जा दबी। हैरत की बात तो ये है कि ब्रिज जरा भी न टूटी न उसपर कोई चोट आई।
लेकिन लॉरी तो आगे से लेकर पीछे तक पूरी तरह से पिचक गई। लॉरी जब इस तरह से ब्रिज के नीचे जा दबी तो बाकी रास्ते में जाम लग गया।
मौके पर पुलिस आई और ट्रैफिक को किसी और रूट पर डाइवर्ट किया गया।
गाड़ी में डियोड्रेन्ट के कई सारे कैंस थे जो इस नासमझी वाले एक्सीडेंट की बलि चढ़ गए। इसकी वजह से ड्राइवर को फाइन भी भरना पड़ा।
लोगों ने मिलकर उठा दी 90 टन की ट्रेन
हर किसी को ट्रेन आने पर उस पर चढ़कर सवार होने की जल्दी लगी रहती है। फिर चाहें वो कोई आम ट्रेन हो, मेट्रो या फिर कोई लोकल। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के र्स्टलिंग स्टेशन के रश हार में ये घटना घटी।
एक शख्स को ट्रेन में चढ़ने की इतनी जल्दी थी कि वो ट्रेन छूटने के डर से उसकी तरफ दौड़ा।
जब उसने अपना पैर ट्रेन पर रखने के लिए बढ़ाया, जल्दी में उसका पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीचोबीच जा फंसा।
अब हालत ये थी कि वो कई कोशिशों के बाद भी अपना पैर उसमें से निकाल नहीं पर रहा था। ट्रेन भी चलने को थी।
लेकिन, लोगों ने उसे ट्रेन चलने से पहले ही देखा और फट से उसकी मदद करने जा पहुंचे।
जब कई लोग उसका पैर वहां से नहीं निकाल पाए तो उन्होंने ट्रेन का पूरा डब्बा ही उठा दिया।
पैर बचाने के लिए बोगी उठा देने से उसकी जान बची गई। इस पर जितना वो खुश हुआ उतना ही लोग भी। बोगी का वजन लगभग 90 टन था।
लॉरी ने रोटी सी पिचका दी पूरी गाड़ी
देखना चाहेंगे वो नजारा जिसमें एक लोडेड लॉरी ने एक आलीशान कार को रोटी की तरह पूरी पिचका दिया?
इस साल के सबसे हैरान कर देने वाले एक्सीडेंट में ये भी शुमार है। चीन के क्विनडाव प्रांत में जहां एक चलती कार में बैठे दो लोगों के ऊपर अचानक ही सामने से चलती लॉरी में रखा पूरा शिपिंग कंटेनर ही आ गिरा।
वो मंजर वाकई बहुत ही खतरनाक था जब शिपिंग कंटेनर इतनी बुरी तरह से कार के ऊपर आ पलटा कि कार एक बार में ही पूरी पिचक गई।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कार में बैठे आदमी और औरत दोनों की ही जानें बची रहीं।
उन्होंने जोर से चिल्लाया और कहा कि वो ठीक हैं। बस, उन्हें बाहर निकालना जरूरी था। दोनों को चोटें आईं हैं लेकिन वो ठीक रहे।
उन्हें सही मौके पर निकाल लिया गया वरना उनका दम घुटना तय था।
शर्त जीतने के चक्कर में जीत लिया लड़कियों का दिल
जरा सोचिए क्या हो तब जब आप खुले आसमान के नीचे बैठे हों और तभी आपके ऊपर से कोई गाड़ी क्रॉस कर जाए?
बेहद असंभव सा दिखने वाला ये काम इस साल एक बी जे बैल्डविन नाम के मोटर रेसिंग ड्राइवर ने किया।
मेक्सिको के एनसेनेडा नाम के एक बीच पर कुछ लड़कियों आराम से बैठकर बातें कर रही थीं। पर, तभी के उनके ऊपर से जीप नुमा बड़ी सी गाड़ी उड़ते हुए गुजर गई।
उसकी शर्त थी कि बीच के रिसॉर्ट पर किसी तरह से 20 मिनट में पहुंचना था। जबकि बीच रिसॉर्ट बहुत दूर था। फिर क्या था मोटर ड्राइवर बैलडविन ने शर्त को आड़े हाथों लिया और 150 एमपीएच की स्पीड से गाड़ी दौड़ाना शुरू की।
हवा में गाड़ी उड़ते देख लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ। तभी ये घटना हुई कि जंप लेने के चक्कर में गाड़ी सीढ़ियों पर बैठी बिकनी पहने हुए लड़कियों के ऊपर से गुजरीं।
इसके बाद तो बैलडविन ने ना सिर्फ शर्त जीती बल्कि लड़कियों को भी अपने शेरदिली से इंप्रेस कर दिया। सभी उसकी दीवानी हो गईं।
चलते जहाज के ठीक ऊपर टूट गया ब्रिज
इसके रास्ते में एक ऐसा ब्रिज है जो जहाजों के आने पर टूट के दो हिस्सों में इस तरह ऊपर हो जाता है कि आने वाली कोई भी जहाज आराम से नीचे से गुजार जाती है।
लेकिन इस बार जब ये याच गुजर रही थी तो ब्रिज ऊपर तो हो गया लेकिन याच के गुजरने से पहले ही उसका दांया हिस्सा टूट के याच के हॉटटब यानी के आगे के हिस्से पर आ धमका।
खुशकिस्मती से उस याच में सिर्फ 15 लोग थे और सभी पीछे की तरफ बैठे थे। इससे आलीशान याच को कई डॉलरों का फटका लगा है।