फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Watch 4 Men Doing Stunts On Mumbai Local And Snatching Phone From Passenger On Station

VIDEO: चलती ट्रेन पर कर रहा था जानलेवा करतब, रफ्तार कम होते ही किया चौंकाने वाला काम

Thu, 09 Aug 2018 11:14 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Watch 4 Men Doing Stunts On Mumbai Local And Snatching Phone From Passenger On Station
चलती ट्रेन पर किया स्टंट,स्टेशन पर खड़े यात्री का छीना फोन

पिछले साल नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने भारत में चलती ट्रेन पर स्टंट करने के बढ़ते चलन पर एक प्रोग्राम पेश किया था। सवारी गाड़ियों में युवाओं द्वारा जानलेवा करतब पर आधारित उस शो के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई थी कि ऐसा करना कितना खतरनाक हो सकता है। मगर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को देखकर लगता है कि अभी भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपनी जान की परवाह कतई नहीं है। इंटरनेट पर एक शख्स ने अपना रूह कंपा देने वाला वीडियो पोस्ट किया। 

विज्ञापन

ट्रेन की छत पर चढ़ने की कोशिश

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह चलती ट्रेन से लटककर रिकॉर्डिंग करने रहा है। उसके साथ तीन दोस्त और हैं, जो ट्रेन की स्पीड की परवाह किए बगैर बेवकूफी भरा काम कर रहे हैं। एक तो ट्रेन की छत पर चढ़ने की कोशिश तक कर रहा है।

चलती ट्रेन से छीना फोन
इतने से मन नहीं भरा तो उन्होंने एक और बेहूदा काम कर डाला। जैसे ही ट्रेन की स्पीड एक स्टेशन के पास कम हुई, एक लड़के ने प्लैटफॉर्म पर खड़े एक यात्री के हाथ से उसका फोन छीन लिया। इससे पहले कि वह यात्री समझ पाता कि हुआ क्या, तब तक ट्रेन स्टेशन से बाहर जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो पोस्ट करते ही आई आफत

विनाशकाले विपरीत बुद्धि। ये चारों लड़के मुंबई लोकल की एक ट्रेन पर सवार था। दो-दो बार अपनी बेवकूफी का परिचय देने से भी इनका मन भरा नहीं, तो इन्होंने एक और कारनामा कर दिया। इन बुद्धिमान लड़कों ने हीरोगिरी झाड़ने के चक्कर में अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और पुलिस ने बड़ी आसानी से इन्हें धर दबोचा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed