फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   viral video boy try to snatch girl bag and girl beats him

बैग छीनने की कोशिश कर रहे चोर पर शेरनी की तरह झपटी युवती, घटना cctv में कैद

Thu, 06 Dec 2018 03:57 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 06 Dec 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
viral video boy try to snatch girl bag and girl beats him
बैग छीनने की कोशिश कर रहे चोर पर शेरनी की तरह झपटी युवती, घटना cctv में कैद - फोटो : self
आमतौर पर लड़कियों को शारीरिक तौर पर कमजोर माना जाता है, लेकिन अगर कोई लड़की अपनी ताकत दिखाने पर आ जाए तो बड़े से बड़े सूरमा को फेल सकती है। इस वीडियो में भी ठीक कुछ ऐसा ही हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि अगर हिम्मत हो तो आप किसी भी चीज से आसानी से लड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पहले घर के अंदर गाड़ी आकर रुकती है। घर के बाहर बाइक सवार दो लड़के रुकते हैं। जैसे ही घर के दरवाज़े बंद होने लगते हैं ठीक तभी इन बाइक सवारों में से एक शख्स बाइक से उतरकर घर के अंदर आ जाता है और जैसे ही लड़की गाड़ी से उतरती है तो उसका बैग छीनने की कोशिश करता है। लेकिन वो कहते हैं न, अगर हिम्मत हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही चोर ने लड़की से उसका बैग छीनना शुरू किया, ठीक तभी लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए चोर को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तभी बाइक सवार, अपने साथी को बचाने के लिए आ जाता है और उसे लेकर वहां से भाग जाता है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कहां का है लेकिन लड़की की बहादुरी का सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed