{"_id":"5a76a1c14f1c1bc83b8b4c9d","slug":"unique-theft-in-china-thieve-steals-and-sell-800-meter-road","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में एक शख्स ने रातों रात बेच दी सड़क, गिरफ्तारी पर हुआ खुलासा बेहद चौंकाने वाला","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
चीन में एक शख्स ने रातों रात बेच दी सड़क, गिरफ्तारी पर हुआ खुलासा बेहद चौंकाने वाला
Mon, 05 Feb 2018 09:22 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
unique robbery
- फोटो : Channel NewsAsia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई बार आपने सुना होगा कि कागजों पर सड़कें तो बना दी जाती हैं, लेकिन असलियत में सड़क की नींव भी नहीं रखी गई होती। अब जो हम बताने जा रहे हैं ऐसा आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। चीन में एक आदमी ने रातों-रात सड़क की चोरी कर ली। यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है बल्कि ऐसा सच में हुआ है। चीन में एक आदमी ने असलियत में करीब 800 मीटर सड़क की चोरी कर ली।
2 of 4
unique robbery
- फोटो : Channel NewsAsia
चीनी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक 24 जनवरी को सुबह जब सानकेशू गांव के निवासियों ने सड़क के एक हिस्से को गायब पाया तो वह परेशान हो गए। पहले तो कुछ लोगों को लगा कि अघोषित रूप से सड़क मरम्मती का काम शुरू हुआ है। उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी और बताया कि सड़क का एक हिस्सा आश्चर्यजनक रूप से गायब है। पुलिस ने जब जांच की तो मामला कुछ और निकला।
3 of 4
unique robbery
- फोटो : Channel NewsAsia
पुलिस ने तुरंत ही पता लगा लिया कि झू नाम के एक शख्स ने सड़क खोदने के लिए एक खुदाई करने वाले यंत्र की सहायता से करीब 800 मीटर सड़क को खोद डाला और उसके कंक्रीट के मलबे को एक फैक्ट्री को बेच दिया। पुलिस ने बताया कि झू कंक्रीट की सड़क को खोदकर उसे बेचने का बिजनस करके पैसे बनाना चाहता था। उसे लगता था कि यह बिजनस का एक अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
unique robbery
- फोटो : Channel NewsAsia
झू ने कहा, 'कोई भी उस सड़क से नहीं जा रहा था। मैंने सोचा क्यों न मैं उसे खोद डालूं। मैं सीमेंट के टुकड़े को बेचकर कुछ पैसे बना सकता हूं।' झू ने करीब 500 टन कंक्रीट को चुराया और उसे 51 हजार रुपये में बेच दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।