फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Unique Idea for Promotion of Voting, couple printed his wedding card like voter id card

अनोखा वेडिंग इन्वीटेशन, कार्ड हाथ में आते ही ऐसे लगेगा जैसे शादी में नहीं वोट डालने जा रहे हैं

Tue, 24 Apr 2018 09:41 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
 Unique Idea for Promotion of Voting, couple printed his wedding card like voter id card

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं। इसी बीच शादी के बंधन में बंधने जा रहे एक जोड़े ने लोगों को मैसेज देने की कोशिश की है। लोगों में जागरूकता फैलाने की चाहत रखने वाला ये जोड़ा कर्नाटक के हावेरी जिले के हंगल में रहता है। इन दोनों ने अपनी शादी के कार्ड को वोटर आईडी कार्ड की तरह छपवाया है। हंगल में रहने वाले सिद्दपा डोड्डाचिकन्न्नवर और उनकी होने वाली पत्नी ज्योति को उम्मीद है कि राज्य में 12 मई को होने वाले चुनावों में उनके दोस्तों और परिवार वालों को उनकी शादी के अनोखे निमंत्रण से प्रेरणा मिलेगी। जिसके बाद वह वोट देने के लिए जरूर जाएंगे।

विज्ञापन


सिद्दपा, एक्टिविस्ट और गोवा में भारतीय रेलवे के कर्मचारी हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि, 'मेरी शादी 27 अप्रैल को होने जा रही है। मैं अपनी शादी से कन्नड़ संस्कृति और आने वाले विधानसभा चुनावों का संदेश देना चाहता था। इसीलिए मैंने इस बारे में अपने दोस्त पुलिस कांस्टेबल करिबासप्पा गोंडी से चर्चा की।

विज्ञापन

 Unique Idea for Promotion of Voting, couple printed his wedding card like voter id card

उन्होंने सुझाव दिया कि हमें विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कुछ अलग करना चाहिए। इसके बाद मैंने अपने दोस्त चन्नाबासप्पा की मदद ली। हमने साथ मिलकर वोटर आईडी कार्ड की तर्ज पर वेडिंग कार्ड डिजाइन किया। यहां तक कि फॉन्ट और स्टाइल भी समान ही है।’

इस जोड़े ने वोटर आईडी कार्ड की तर्ज पर शादी का कार्ड छपवाने के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति भी मांगी थी। वेडिंग कार्ड में फोटो की जगह कपल की फोटो लगी है। कार्ड में यूनीक सीरियल नंबर की जगह SJMRG27042018 डाला गया है। यह असल में जोड़े का नाम और उनकी शादी की तारीख है। वोटर के नाम की जगह को बदलकर जोड़े का नाम लिखा गया है। कार्ड में बाकायदे अपील की गई है कि ‘आपका वोट अमूल्य है।’ साथ में कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों से भी कहा गया है कि ‘कृपया अपना वोट न बेचें।’। सिद्दपा ने अपनी शादी के लिए 1200 कार्ड छपवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed