मजाक नहीं हकीकत! अब समुद्र में खेला जाएगा टेनिस, आ गई हैं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाकई ऐसा कुछ भी नहीं जिसके बारे में कल्पना नहीं की जा सकती। और दिल लगाकर काम किया जाए तो ऐसा कुछ नहीं जिसे मुमकिन ना किया जा सके।
डेली मेल के मुताबिक कुछ हटके सोचना और उसे सच कर दिखाने के करीब तक ले जाने का काम इस बार पॉलैंड के आर्किटेक्ट क्रिगजिजतोफ कोटाला ने किया है।
वो 30 बरस के हैं और समुद्र के अंदर टेनिस कोर्ट बनाने की पूरा प्लारनिंग कर चुकें हैं। शीशे के कर्व छत से ढका हुआ ये टेनिस कोर्ट शार्क और रंग-बिरंगी कई मछलियों के नीचे खेला जाएगा।
दुबई में सच होगा ये सपना
कोटाला अपना ये सपना दुबई में पूरा करना चाहते हैं। ये जानते हुए कि ऐसे टेनिस कोर्ट की स्थापना ना सिर्फ बहुत महंगी बल्कि सच साबित करने में काफी चैलेजिंग होगी।
कोटाला क्राकाउ पॉलिटेक्निक युहनवर्सिटी से आर्किटेक्चर साइंस में मास्टर हैं। वो अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए इंवेस्टर्स को इन दिनों तलाश रहे हैं।
वो जानते हैं कि इस कोर्ट को बनाने में बहुत दुविधा होगी। सी बेड काटने से लेकर इतने बड़े और मोटे शीशे का चादर बिछाने और लोगों को उसमें बिना डर बिठाने का भी चैलेंज लेना होगा। उनका ये आइडिया खूब पसंद किया जा रहा है।