फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   two year old who drinks bear

सबसे छोटा नशेड़ी, दो साल की उम्र में पीता है जमकर बीयर!

Thu, 26 Jun 2014 09:01 AM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
two year old who drinks bear

माना कि लगभग हर बच्चे को दूध पीने से नफरत होती है। लेकिन मिलिए जिसे दूध से न सिर्फ कुछ ज्यादा ही नफरत है बल्कि उसने तो दूध की जगह अपने लिए एक नया सबस्टीट्यूट भी तलाश लिया है।

विज्ञापन


आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस उम्र में बच्चे दूध पीते हैं, उसी दो साल की उम्र में चेंग चेंग नाम का ये बच्चा बीयर पीता है।

मिरर में छपी खबर के मुताबिक चेंग चेंग को बीयर पीना इतना पसंद है कि वो मिनटों में बीयर की कई बोतलें खत्म कर देता है।
विज्ञापन



सबसे छोटा नशेड़ी

two year old who drinks bear

चेंग चेंग चीन के अंगुई प्रांत का रहने  वाला है और ऐसा माना जा रहा है कि वो दुनिया का सबसे छोटा नशा करने वाला इंसान है।

चेंग की आंटी काई तेंग कहती हैं कि चेंग हमेशा शराब पीने की जिद करता है और उसके लिए रोता भी है।

उन्होंने ये भी बताया कि वो बीयर तो इतनी तेजी से पीता है कि कोई बड़ा इंसान भी न पी पाए। उन्हें ये डर है कि अगर चेंग की ये हालत ठीक नहीं हुई तो वो बड़ा होकर कैसा बनेगा।

खराब हो जाएगा शरीर

two year old who drinks bear

वैसे तो बीयर और शराब जैसी चीजें शरीर को कहीं न कहीं नुकसान ही पहुंचाती हैं। ल‌ेकिन चेंग की हालत को देखते हुए डॉक्टरों का कहना है दो साल जैसी नन्ही उम्र में शरीर का पूरा  विकास नहीं हुआ रहता है।

ऐसे में बीयर या शराब जैसी चीजों को आदतन पीना बहुत हानिकारक साबित हो सकता है।

चेंग के परिवार वालों ने जोड़ा कि उसने वाइन को पहली बार तब ही पी लिया था जब वो बस दस महीने का था।

ऐसा होटल जहां नंगे बदन होता है डिनर, देखिए तस्वीरें







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed