3 हजार फीट की पहाड़ी पर 10 दिन तक लटके रहे ये दो शख्स!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चट्टानों पर चढ़ने के बारे में तो आपने पहले भी देखा और सुना होगा। डेली मेल के मुताबिक कैलिफोर्निया स्थित योसमाइट नेशनल पार्क में इस दुनिया की सबसे कड़ी रॉक क्लांबिंग करने के लिए चट्टान है।
36 साल के टॉमी कॉल्डवेल और उनके साथी 30 साल के कीवन जॉर्गसन 3000 फुट के इस सीधे और लंबे चट्टान को पार करने की राह में दोनों ने आधा रास्ता तक पार कर लिया है।
ये पूरी चट्टान ग्रेनाइट की है और इस लंबे सफर को पूरा करने का उनके पास एक ही तरीका था। वो था सफर पर ही जहां रूकने का मन हो वहां डेरा डालने का। पर, सीधी खड़ी चोटी पर कोई रूके भी तो कैसे।
बना लिए लटकते हुए घर
चोटी को चढ़ने के लिए उनके पास एक ही रास्ता था और वो था जगह-जगह रूककर वहां पड़ाव बनाने का। दोनों ाने ऐसा ही किया।
10 दिनों के सफर पर वो एक ही पहाड़ी पर 32 जगह रूके और पहाड़ी से टांग कर बना लिया टेंट वाला घर। आजू-बाजू वो सिर्फ चट्टान से घिरे हुए थे। इस बीच उन्होंने बड़े ही बढ़िया तरीके से टेंट पहाड़ी पर ही सेट किया।
उनके इस पूरे काम को टॉम ईवन्स नाम के फोटोग्राफर और ब्रेट लॉवेल नाम के फिल्ममेकर ने पूरा शूट किया। पहाड़ी चढ़ने वाले दोनों साथियों ने बताया कि काफी ऊंचाई पर जाने के बाद भी वो बड़े आराम से फेसबुक, ट्विटर करने के योग्य थे।