फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   two men spend four hours pinned to mri machine

MRI मशीन ने दो को खींचा, चिपकाए रखा चार घंटे

Tue, 30 Dec 2014 04:02 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
two men spend four hours pinned to mri machine

हाल ही में नई दिल्ली के टाटा मेमोरियल अस्पताल में वहीं काम करने वाले दो टेक्निशन एमआरआई मशीन से चार घंटे तक के लिए चिपक कर रह गए।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक मामले ने तूल तब पकड़ा जब कई लोगों के कोशिशों के बावजूद उन्हें अलग नहीं किया जा सक रहा था।

एमआरआई मशीन ऐसी मशीन होती है जिसमें मैगनेटिक रेजोनेंस या यूं कहें कि चुंबकीय शक्ति बहुत ज्यादा होती है।

इसलिए हमेशा किसी भी मरीज को मशीन के अंदर स्कैनिंग करने से भेजने से पहले वहां जांच करते लोग इस बात की आश्वस्तता लेते हैं कि कहीं मरीज ने कोई मेटल की चीज तो नहीं पहन रखी।
विज्ञापन


चाबी हो या जेवरात, वो सभी को जांच से पहले उतरवा लेते हैं ताकि इन मेटल से मशीन मरीज को मेटल सहित ही चिपका न ले।

हो गई थी गलतफहमी

two men spend four hours pinned to mri machine

अब आप कहेंगे कि ये जानकारी अगी किसी बाहर से आए व्यक्ति को ना हो, तो भूल से उसके साथ मशीन में जा चिपकने वाली घटना हो सकती है।

पर, यहां तो इस घटना के शिकार खुद अस्‍स्पताल में काम करने वाले कर्मचारी ही हो गए। मामला प्रकाश में आया तो पता चला कि ऑक्सीजन टैंक और अनय चीजें इधर-उधर करने वाले कर्मचारी सुनील जाधव को कमरे में ही ऑक्सीजन मास्क लाने को कहा गया था।

उसे लगा कि उससे ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया गया है। उसने ध्यान ही नहीं दिया कि एमआरआई मशीन ऑन है। वो जैसे ही लोहे की टैंक को मशीन के पास से लेकर जा रहा था, मशीन ने उसे टैंक समेत खींच लिया।

टेक्निशयन भी गया लपेटे में

two men spend four hours pinned to mri machine

वहीं मशीन के आगे एक टेक्निशन भी खड़ा था। मशीन की रेजोनेंस काफी ज्यादा हो रखी थी। अब नजारा ये था की मशीन से ऑक्सीजन सिलेंडर, सुनील और एक अन्य टेक्निशयन सभी चिपके हुए थे।

उनको अगल करने की कोशिश काफी देर तक की जाती रही। पर, तीव्रता इतनी थी कि सब लोगों को उन्हें मिलकर अलग करने के लिए चार घंटे तक का वक्त लग गया।

ये हैरतअंगेज था। इस घटना में दोनों बुरी तरह से चोटिल भी हुए। दोनों मशीन से चिपक जाने के बाद बेहोश हो गए थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed