फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Triple Breast Is New Trend People Term It Weird Fashion

फैशन शो में अजीबो गरीब महिलाओं ने किया रैंप वॉक, तस्वीरें देखेंगे तो चौंक जाएंगे।

Wed, 26 Sep 2018 12:43 PM IST
Trainee Trainee बीबीसी
बीबीसी Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 26 Sep 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Triple Breast Is New Trend People Term It Weird Fashion
ट्रिपल ब्रेस्ट फैशन ने लोगों को सकते में डाल दिया है
दुनिया भर में आयोजित होने वाले फ़ैशन वीक में अक्सर डिज़ाइनर ऐसे-ऐसे प्रयोग करते हैं जो दर्शकों से लेकर मीडिया तक का ध्यान आकर्षित कर लेते हैं। फ़ैशन की दुनिया में डिज़ाइनर अपनी क्रिएटिविटी नायाब तरीकों से पेश करते हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही इस बार के मिलान फैशन वीक में हुआ, जो 22 सितंबर को आयोजित हुआ था। यहां जब एक मॉडल रैंप पर उतरी तो सब देखते रहे गए। ऐसा नहीं था कि उस मॉडल ने कुछ ऐसे कपड़े पहने थे जो बहुत अलग थे या उसका मेकअप सबसे जुदा था बल्कि जिस बात ने सबका ध्यान खींचा वो थी मॉडल की तीन ब्रेस्ट। सामान्य मेकअप में सफेद और सी ग्रीन जैसे रंग के कपड़े पहनकर ये मॉडल रैंप पर आई। मॉडल की तीन ब्रेस्ट बनाई गई थीं।
विज्ञापन

क्यों बनाई तीसरी ब्रेस्ट



ये तीसरी ब्रेस्ट नकली प्रोस्थेटिक ब्रेस्ट थी। तीनों ब्रेस्ट को एक जैसा दिखाने के लिए असली ब्रेस्ट को मेकअप के जरिए नकली जैसा बनाया गया था। ये कलेक्शन इटली के स्ट्रीटवियर ब्रांड जीसीडीएस (गॉड कान्ट डिस्ट्रॉय स्ट्रीटवियर) ने पेश किया था। इस ब्रांड के क्रिएटिव डायरेक्टर जूलिआनो काल्सा हैं जिन्होंने इस प्रयोग के पीछे की वजह भी बताई।

हफ़पोस्ट के मुताबिक काल्सा ने बताया कि दो साल पहले उनकी मां को ब्रेस्ट कैंसर था और ये पता चलना उनके लिए नींद टूटने जैसा था कि हमारा भविष्य क्या होने वाला है? इसलिए उन्होंने ऐसी काल्पनिक दुनिया बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी जहां वो खुद को अभिव्यक्त कर सकें।

काल्सा ने कहा कि तीन ब्रेस्ट बनाना सिर्फ 'टोटल रिकॉल' को याद करना नहीं है बल्कि ये एक तरह का राजनीतिक बयान भी है और उस वक्त में जब संस्कृति व कला के बारे में और ज्यादा सोचने की जरूरत है, तीन ब्रेस्ट का कनसेप्ट इसमें उपयोगी हो सकता है। एक तरह से काल्सा ने तीन ब्रेस्ट को संस्कृति और कला में ज्यादा योगदान देने की जरूरत से जोड़ा है। काल्ज़ा ने इस ब्रांड की शुरुआत साल 2014 में की थी। इस फैशन शो में दो मॉडल्स को तीन ब्रेस्ट के साथ लाया गया था। इसमें खास तौर पर गोरे और काले दोनों रंगों की मॉडल का इस्तेमाल किया गया था।
 

सोशल मीडिया पर चर्चा

Triple Breast Is New Trend People Term It Weird Fashion
weird Fashion
सोशल मीडिया पर भी तीन ब्रेस्ट के कनसेप्ट को लेकर चर्चा छिड़ गई। किसी ने इसे लेकर मजाक किया तो किसी ने इसकी आलोचना की। कई लोग इससे हैरान होकर बस ख़बर भी शेयर कर रहे थे।

एक यूजर डेविड ने लिखा, ''ये तीन पैर होने से अच्छा है।''
यूजर मार्क अत्री ने ट्वीट किया, ''महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा अवास्तविक मानक।''
अलग-अलग प्रयोग
फैशन वीक में अक्सर इस तरह के प्रयोग होते रहते हैं। जैसे इसी साल फरवरी में आयोजित हुए मिलान फैशन वीक में मॉडल बिल्कुल अपने चेहरे जैसा दिखने वाला नकली सिर हाथ में लेकर रैंप पर उतरे थे। ये सिर बिल्कुल मॉडल के चेहरे और एक्सप्रेशन से मिलते-जुलते थे। ये कलेक्शन गूची ब्रांड का था। इसके अलावा कोई मॉडल तीसरी आंख के साथ तो कोई ड्रैगन के नकली बच्चे को हाथ में लेकर रैंप पर उतरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed