फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   tribe were women head are tonsured until they marry

सिर मुंडवा कर रहने से यहां लड़कियों को मिलता है दूल्हा!

Sat, 24 Jan 2015 03:17 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
tribe were women head are tonsured until they marry

साउथ अफ्रीका के ईथोपिया और सोमालिया के बीचोबीच बसती है बोराना जनजाति। 500 हजार लोगों की इस जनजाति में लोगों की जो मान्यतांए हैं वो आपको हैरत में डाल ही देंगी।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक इस जनजाति में औरतों से ज्यादा मर्दों का दबदबा होता है। जहां मर्द गांव की जीवनशैली और जानवरों का पूरा ध्यान रखते हैं वहीं घर सजाने और सारी परंपराएं निभाने की जिम्मेदारी औरतों को दी जाती है।
विज्ञापन


हैरत में डालने वाली बात ये है कि इस बोराना जनजाति में लड़कियों को शादी होने से पहले तक सिर का एक बड़ा हिस्सा मुंडवा कर रखना होता है। ये कटोरे जैसे आकार में मुंडा होना चाहिए यानी के सिर के बीचोबीच।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलता है बढ़िया वर

tribe were women head are tonsured until they marry

ऐसा करने से बोराना वासी मानते हैं कि लड़‌की को अच्छा घर और बढ़िया वर मिलता है। यहां लड़कियों को ठीक से बाल बढ़ाने और उसे संवारने का मौका तभी दिया जाता है जब उनकी शादी हो जाती है।

शादीशुदा औरतें अपने बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए उस पर घी लगाती हैं। वहीं दूसरी ओर गांव में सबसे लकी लड़का उसे माना जाता है जो अपने बाल सबसे लंबे रखता है। ऐसा करने से वो लड़की जैसा तो दिखता है पर उन्हें इज्जत की नजरों से देखा जाता है।

आपको जानकर विस्मय होगा कि ये लोग फोटो खिंचवाना अच्छा नहीं मानते। मानते हैं कि ऐसा करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है और छाया भी नहीं बनती।

आ रहा है बदलाव

tribe were women head are tonsured until they marry

लेकिन समाज बदलने के साथ ही इन लोगों में भी बदलाव आ रहा है। अब ये लोग पढ़ाई-लिखाई की तरफ तेजी से बढ़ रहें हैं। इनके समाज में थोड़ा खुलापन आया है।

लड़कियां गांव छोड़कर शहरों की तरफ काम करने के लिए सेटल हो रही हैं। वो पुरानी मान्यताओं को दरकिनार करते हुए नए समाज और नई सोच की तरफ अग्रसर हैं।

लेकिन फिर भी इस जनजाति की मान्यताएं किसी को भी अवाक छोड़ देने के बिल्कुल काबिल है। ये लोग नोमैड होते हैं और वक्त-वक्त पर खेती और अपने जानवरों को लेकर एक जगह से दूसरे जगह थोड़े वक्त के लिए सेटल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed