फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   to be groom fakes own death to run away from marriage

गर्लफ्रेंड से हुआ ऐसा त्रस्त, बना लिया अपने ही मरने का प्लान

Wed, 20 Aug 2014 11:44 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
to be groom fakes own death to run away from marriage

कॉलेज के दिनों में कई स्टूडेंट्स प्यार कर बैठते हैं। इनमें से कई तो बस टाइमपास ही करते हैं और कुछ वाकई अपना दिल दे बैठते हैं।

विज्ञापन


हफपोस्ट में छपी खबर के मुताबिक अमेरिका स्थित कनेक्टिकट यानी के न्यू इंगलेंड के एक कॉलेज में एलेक्स लैंकास्टर और 23 साल के टकर ब्लैंडफोर्ड मिले।

दोनों को एक ही नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने कॉलेज खत्म होते ही शादी कर लेने की बात सोची।

लड़की भी तैयार

to be groom fakes own death to run away from marriage

एलेक्स ने बताया कि टकर ने उन्हें कॉलेज खत्म होने के बाद जूलरी से लाद दिया और शादी का प्रपोजल दिया। एलेक्स ऐसा ही चाहती थी और इसलिए खुशी से ऑफर स्वीकार कर लिया।

इसके बाद दोनों शादी की तैयारियों के लिए अपने-अपने शहर चले गए। एलेक्स तो कपड़े खरीदने, फूल चुनने और कार्ड बांटने में बिजी हो गई।

तभी तैयारियों में मसरूफ एलेक्स को एक दिन अंजान फोन आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरे, ये क्या?

to be groom fakes own death to run away from marriage

फोन पर उससे टकर के पापा ने बात की। टकर के पापा ने बताया कि टकर इस दुनिया में अब नहीं है।

ऐसा सुनते ही एलेक्स के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उसकी जिंदगी बसने से पहले ही उजड़ गई।

वो बहुत टूट चुकी थी। उसकी जिंदगी के आगे दूर-दूर तक बस काला अंधेरा ही दिख रहा था।

विज्ञापन

किया कॉल

to be groom fakes own death to run away from marriage
अपने प्यार के बारे में जानने के लिए एलेक्स ने टकर के घर कुछ दिनों बाद फिर फोन लगाया।Align justify

पता चला कि फोन टकर की मम्मी ने उठाया और कहा कि टकर बहुत दिनों से घर नहीं आया है लेकिन फोन पर उससे बात होती रहती है और वो बिल्कुल ठीक है।

ब्वॉयफ्रेंड और होने वाले पति से मिले इतने बड़े धोखे के बाद एलेक्स ने टकर का ढूंढ निकाला और उससे बात की।

मुझे माफ करो

to be groom fakes own death to run away from marriage

गलती पकड़े जाने के बाद टकर ने एलेक्स से माफी मांगी। उसने कहा कि एलेक्स इतनी अच्छी लड़की है, लेकिन वो इतनी जल्दी शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहता था।

उसे जिंदगी जीने के लिए और वक्त चाहिए था। उसके पास एलेक्स को देने के लिए कोई जवाब नहीं बचा था।

इसलिए उसने अपने मर्डर की कहानी खुद ही रची थी। लड़के के हिसाब से ये गलत तो था लेकिन उसे कुछ और आइडिया समझ में नहीं आ रहा था कि वो ब्रेकअप कैसे करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed