क्या आपने देखा है टाइटेनिक के लंच का पहला मेन्यू? 93 लाख रुपये में लग गई बोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप ये जानना चाहेंगे कि 1912 में आइसबर्ग से टकराकर अटालांटिक सागर में डूबे जहाज टाइटेनिक को जब पहली बार समुद्र में ट्रायल के लिए 2 अप्रैल 1912 को उतारा गया तो उसमें खाने का पहला मेन्यू क्या था। उस वक्त जो पहला भोजन लोगों को सर्व किया गया था उसके मेन्यू की नीलामी की गई है। पहले भोजन के एक मेन्यू की £ 100,000 (लगभग 93 लाख रुपये) में नीलामी की गई है।
यह मेन्यू चालक दल के एक सदस्य के पास था जिसने ब्रिटिश यात्री लाइनर की पहली यात्रा से पहले अपनी पत्नी को दे दिया था। इन मेन्यू में उस भोजन का नाम लिखा है जिसे 2 अप्रैल, 1 9 12 को जहाज के ट्रायल के पहले दिन पर परोसा गया था। मेन्यू लिस्ट पर तारीख 2 अप्रैल 1912 दर्ज है और इसमें फ्राइड चिकन और ब्राइज्ड हैम जैसे व्यंजन के नाम शामिल हैं।
इससे पहले 30 सिंतबर 2015 में टाइटेनिक जहाज में सर्व किए गए अंतिम लंच के मेन्यू को लॉयन हॉर्ट ऑटोग्राफ्स संस्था ने नीलाम किया था। ऑनलाइन नीलामी में ये मेन्यू 88,000 डॉलर में बिका था। जबकि इस संस्था को अनुमान था कि इस नीलामी में 50 हजार से 70 हजार डॉलर तक मिल जाएंगे।
फर्स्ट क्लास के पैसेंजर्स के लिए बने इस मेन्यू में चिकन आला मेरीलैंड (ग्रेवी के साथ फ्राइड चिकन) और आइस्ड ड्रॉट म्युनिख लेगर बीयर का जिक्र है। मेन्यू पर जहाज के डूबने से एक दिन पहले की यानी 14 अप्रैल 2012 की तारीख है। इसके पीछे इसाक जेराल्ड फ्राउन्थाल नामक यात्री के दस्तखत हैं। समझा जाता है कि सेलमोन और फ्राउन्थाल ने उस दिन एक साथ दोपहर का भोजन किया था। टाइटेनिक जहाज पर मौजूद लाइफ बोट (जीवन रक्षक नाव) को मनीबोट नाम दिया गया था।
ऐसा कहा जाता है कि इन बोट्स में 40 लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन केवल 12 लोगों को ही बैठाया गया था। दरअसल ऐसी अफवाह है कि फर्स्ट क्लास यात्रियों को ही इस बोट में बचाया गया था और सामान्य जनरल क्लास के यात्रियों को डूबते हुए जहाज में छोड़ दिया गया था। 14 अप्रैल 1912 की रात यह जहाज एक बर्फीली चट्टान से टकरा गया था तथा अगले दिन की अलसुबह डूब गया था।
टाइटेनिक जहाज 15 अप्रैल 1912 को समुद्र में डूबा था। बताया जाता है कि उस दिन के दो या तीन लंच मेन्यू ही अब उपलब्ध हैं। 2012 में ऐसा ही एक मेन्यू नीलामी में एक लाख बीस हजार डॉलर में बिका था। नीलाम हुआ मेन्यू, जहाज पर डूबने से बचाए गए लोगों में से एक अब्राहम लिंकन सेलमोन के पास था, जो मनी बोट (लाइफबोट) के सहारे टाइटेनिक से बाहर आ आने में सफल रहे थे।