{"_id":"599680a04f1c1b92658b48f9","slug":"this-traffic-signal-near-delhi-aiims-is-not-safe-watch-video-to-know-the-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! दिल्ली में इस ट्रैफिक सिग्नल पर सरेआम कार में हो रही है लूट-पाट, देखें वीडियो","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
सावधान! दिल्ली में इस ट्रैफिक सिग्नल पर सरेआम कार में हो रही है लूट-पाट, देखें वीडियो
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic
- फोटो : Facebook/Daksha Jaidka
अगर किसी ट्रैफिक सिग्नल पर कोई अनजान शख्स आपको बातों में उलझाने की कोशिश करे, तो सावधान हो जाएं। एक तरफ वह आपसे किसी भी बात को लेकर बहस कर रहा होगा, तभी दूसरी तरफ से उसका साथी आपकी कार से आपकी ही मौजूदगी में आपका कोई सामान ले उड़ेगा।
विज्ञापन
कैमरे में कैद चोरी की वारदात
Delhi Traffic
- फोटो : Facebook/Daksha Jaidka
ऐसी ही घटना दिल्ली में एम्स के पास घटी। गौरतलब है कि जब लुटेरे वारदात को अंजाम दे रहे थे तो उनकी करतूत कार के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित शख्स ने इसका एक वीडियो भी फेसबुक पर साझा किया है। घटना की एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।
फेसबुक पोस्ट वायरल
जिस शख्स को दो लोगों ने लूटा उसकी बहन ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर लोगों को सावधान किया है। इस पोस्ट को तीन हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।