फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   This Is How Fake Dating Site Cheated 12 Lakh From Married Mumbai Banker

इस शख्स के फोन पर आया ऐसा विज्ञापन, क्लिक करते ही लग गया 12 लाख का चूना

Thu, 07 Jun 2018 09:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
This Is How Fake Dating Site Cheated 12 Lakh From Married Mumbai Banker
Phone
अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने फोन पर किसी वेबसाइट पर क्लिक करते हैं और अचानक कोई विज्ञापन सामने आ जाता है। कभी हम अपनी मर्जी से, तो कभी गलती से उन ऐड पर क्लिक कर देते हैं। इसी चक्कर में मुंबई के एक शख्स को पूरे 12 लाख 55 हजार रुपये का चूना लग गया।
विज्ञापन


 

This Is How Fake Dating Site Cheated 12 Lakh From Married Mumbai Banker
Phone
ताज्जुब की बात यह है कि जिस शख्स को उल्लू बनाकर उसे लाखों रुपये का चूना लगाया गया, वह पेशे से एक बैंकर है। दरअसल, इस शख्स को मोबाइल फोन पर एक डेटिंग साइट का विज्ञापन आया। एक खूबसूरत लड़की के साथ डेट पर जाने की लालच में इस शादीशुदा बंदे ने विज्ञापन पर क्लिक किया और फटाफट अपनी पर्सनल जानकारियां उसमें भर दी। जैसे ही उस शख्स ने अपना नाम, उम्र, फोन नंबर साइट की ऑनलाइन फॉर्म में भरा, फौरन उसे तान्या नाम की लड़की का कॉल आया। उस लड़की ने बताया कि साइट की ओर से एक खूबसूरत लड़की के साथ डेट पर जाने का ऑफर दिया जा रहा है। उस लड़की ने यह भी बताया कि डेट की तैयारियों के लिए कुछ पैसे भरने होंगे, बाद में वे लौटा दिए जाएंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

This Is How Fake Dating Site Cheated 12 Lakh From Married Mumbai Banker
Phone
तान्या ने उस शख्स को बताया कि पांच सितारा होटल में जाने के लिए उसे किश्तों में 3.40 लाख रुपये देने होंगे। उस शख्स ने पुलिस को बताया कि कोलकाता में रहने वाले शुभेंदू मंडल नाम के शख्स के अकाउंट में उसने रुपये जमा कराए। उसके बाद उसे दूसरी लड़की का कॉल आया जिसका नाम मिनी था। उस लड़की ने कहा कि साइट की ओर से एक और लड़की के साथ डेट पर जाने का ऑफर दिया जा रहा। इसके बाद उस शख्स ने साइट की ओर से बताए गए अकाउंट नंबर में 1.20 लाख रुपये और जमा कराए।
 
विज्ञापन

This Is How Fake Dating Site Cheated 12 Lakh From Married Mumbai Banker
Phone
तीसरी बार उसे साइट की ओर से कॉल आया कि अगर वह 5.24 लाख और जमा कराएगा तो उसे उसके सारे पैसे रिफंड हो जाएंगे। उस शख्स ने बेवकूफी में एक बार फिर पैसे दे दिए। मगर उसे एक भी रुपया नहीं लौटाया गया। उधर डेटिंग साइट की ओर से पैसों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी। एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी उसके लिए कोई डेट अरेंज नहीं की गई थी। इस वजह से उस शख्स को शक होने लगा। 




 

This Is How Fake Dating Site Cheated 12 Lakh From Married Mumbai Banker
Phone
जब उस शख्स ने कहा कि उसे अपने सारे पैसे वापस चाहिए और उसे अपना अकाउंट डिलीट करना है, तो उसे तीसरी लड़की का कॉल आया। उस लड़की ने अपना नाम रूशी बताया। उसने कहा कि अकाउंट डिलीट करने के लिए उसे दो लाख रुपये और चुकाने होंगे। 'मिड डे' की रिपोर्ट के अनुसार, जब उस शख्स ने और पैसे देने से मना किया तो साइट वालों ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अगर वह दो लाख रुपये नहीं देगा तो वे उसे कोर्ट में घसीटेंगे। डर के मारे उस शख्स ने साइट वालों को दो लाख रुपये और दे दिए। ऐसा करते-करते उसने उस फर्जी कंपनी को पूरे 12.55 लाख रुपये दे दिए थे। 

अब तक वह यह जान चुका था उसके लाखों रुपये डूब चुके हैं। उसने जब यह बात अपनी पत्नी को बताई तो उसने पुलिस केस करने को कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इंडियन पीनल कोड की धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed