{"_id":"5b177b894f1c1bab6e8b6702","slug":"this-is-how-fake-dating-site-cheated-12-lakh-from-married-mumbai-banker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस शख्स के फोन पर आया ऐसा विज्ञापन, क्लिक करते ही लग गया 12 लाख का चूना","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस शख्स के फोन पर आया ऐसा विज्ञापन, क्लिक करते ही लग गया 12 लाख का चूना
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Phone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने फोन पर किसी वेबसाइट पर क्लिक करते हैं और अचानक कोई विज्ञापन सामने आ जाता है। कभी हम अपनी मर्जी से, तो कभी गलती से उन ऐड पर क्लिक कर देते हैं। इसी चक्कर में मुंबई के एक शख्स को पूरे 12 लाख 55 हजार रुपये का चूना लग गया।
विज्ञापन
Phone
ताज्जुब की बात यह है कि जिस शख्स को उल्लू बनाकर उसे लाखों रुपये का चूना लगाया गया, वह पेशे से एक बैंकर है। दरअसल, इस शख्स को मोबाइल फोन पर एक डेटिंग साइट का विज्ञापन आया। एक खूबसूरत लड़की के साथ डेट पर जाने की लालच में इस शादीशुदा बंदे ने विज्ञापन पर क्लिक किया और फटाफट अपनी पर्सनल जानकारियां उसमें भर दी। जैसे ही उस शख्स ने अपना नाम, उम्र, फोन नंबर साइट की ऑनलाइन फॉर्म में भरा, फौरन उसे तान्या नाम की लड़की का कॉल आया। उस लड़की ने बताया कि साइट की ओर से एक खूबसूरत लड़की के साथ डेट पर जाने का ऑफर दिया जा रहा है। उस लड़की ने यह भी बताया कि डेट की तैयारियों के लिए कुछ पैसे भरने होंगे, बाद में वे लौटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Phone
तान्या ने उस शख्स को बताया कि पांच सितारा होटल में जाने के लिए उसे किश्तों में 3.40 लाख रुपये देने होंगे। उस शख्स ने पुलिस को बताया कि कोलकाता में रहने वाले शुभेंदू मंडल नाम के शख्स के अकाउंट में उसने रुपये जमा कराए। उसके बाद उसे दूसरी लड़की का कॉल आया जिसका नाम मिनी था। उस लड़की ने कहा कि साइट की ओर से एक और लड़की के साथ डेट पर जाने का ऑफर दिया जा रहा। इसके बाद उस शख्स ने साइट की ओर से बताए गए अकाउंट नंबर में 1.20 लाख रुपये और जमा कराए।
Phone
तीसरी बार उसे साइट की ओर से कॉल आया कि अगर वह 5.24 लाख और जमा कराएगा तो उसे उसके सारे पैसे रिफंड हो जाएंगे। उस शख्स ने बेवकूफी में एक बार फिर पैसे दे दिए। मगर उसे एक भी रुपया नहीं लौटाया गया। उधर डेटिंग साइट की ओर से पैसों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी। एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी उसके लिए कोई डेट अरेंज नहीं की गई थी। इस वजह से उस शख्स को शक होने लगा।
Phone
जब उस शख्स ने कहा कि उसे अपने सारे पैसे वापस चाहिए और उसे अपना अकाउंट डिलीट करना है, तो उसे तीसरी लड़की का कॉल आया। उस लड़की ने अपना नाम रूशी बताया। उसने कहा कि अकाउंट डिलीट करने के लिए उसे दो लाख रुपये और चुकाने होंगे। 'मिड डे' की रिपोर्ट के अनुसार, जब उस शख्स ने और पैसे देने से मना किया तो साइट वालों ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अगर वह दो लाख रुपये नहीं देगा तो वे उसे कोर्ट में घसीटेंगे। डर के मारे उस शख्स ने साइट वालों को दो लाख रुपये और दे दिए। ऐसा करते-करते उसने उस फर्जी कंपनी को पूरे 12.55 लाख रुपये दे दिए थे।
अब तक वह यह जान चुका था उसके लाखों रुपये डूब चुके हैं। उसने जब यह बात अपनी पत्नी को बताई तो उसने पुलिस केस करने को कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इंडियन पीनल कोड की धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अब तक वह यह जान चुका था उसके लाखों रुपये डूब चुके हैं। उसने जब यह बात अपनी पत्नी को बताई तो उसने पुलिस केस करने को कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इंडियन पीनल कोड की धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।