फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   things woman were banned to do in 2014

2014 में औरतों को ऐसी चीजें करने पर लगा बैन, जानकर दंग रह जाएंगे

Mon, 08 Dec 2014 03:31 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
things woman were banned to do in 2014

इस स्टोरी में आप पढ़कर हैरान रह जाएंगे कि दुनिया भर में औरतों को कितनी आम चीजें भी करने पर कई लोगों और सरकारों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन


मिक डॉटकॉम के मुताबिक सबसे पहले मामला इसमें शामिल किया गया है युगांडा का जिसमें औरतों का मिनीस्कर्ट पहनने को बैन कर दिया गया।

इस पोर्नोग्राफी से जोड़कर देखा गया और माना गया कि मिनी स्कर्ट पहनने वाली औरतें समाज में अश्लीलता प्रसोस रही हैं।

कुछ मर्दों ने तो मिनीस्कर्ट पहनी हुई औरतों की ड्रेस को जबरदस्ती खींच कर उन्हें अर्ध-नग्न कर दिया। वो ऐसा करके सरकार को एंटी-पोर्नोग्राफी के नियम को जल्द से जल्द हरकत में लाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

हंसने की हुई मनाही

things woman were banned to do in 2014

तुर्की के उप प्रधानमंत्री बुलनेट अर ने नैतिकता की बात करते हुए औरतों को समाज में जोर से हंसने पर बैन लगाया। उनका कहना था कि अगर वो जोर से हंसेंगी नहीं तो उनकी सुरक्षा बनी रहेगी।

इस बयान पर तुर्की की महिलाओं ने ऐसा विरोध प्रर्दशन किया जो एकदम अनूठा था। उन्होंने हंसते हुए अपनी कई तस्वीरें खींची और ट्विटर से लेकर फेसबुक हर जगह अपनी फोटो पोस्ट की।

उनके ‌ट्वीट्स को दुनिया भर से 300000 से भी ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया। उप-प्रधानमंत्री ने तो औरतों की हंसी के अलावा उनके फोन पर अभद्र बातें करने को भी निशाना बनाया और मना किया।

योगा पैंट्स पहनने पर दिखाई नाराजगी

things woman were banned to do in 2014

अमेरिका के मिशिगन में एक स्कूल ने छात्राओं को योगा पैंट्स पहनने से मना किया था। उनके मुताबिक स्किन टाइट योगा पैंट अभद्रता फैलाती है और साथ ही लड़कों के मन को भटकाने का भी काम करती है।

इस बैन पर लोगों के प्रतिक्रिया मिलीजुली थी। जहां कुछ लोग स्कूल के इस निर्णय से संतुष्‍ट नजर आए वहीं कई लोगों ने इसका याचिका दायर की और अपना विरोध जताया।
 
योगा पैंट्स ना पहनने की बात हैरान कर देने वाली थी। कपड़े नहीं इसमें पुरुषों की मानसिकता दोषी होती है। अगर वो ही खुले दिमाग के हो, तो ऐसा कुछ भी ना हो।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप मैच पर प्रतिबंध

things woman were banned to do in 2014

इरान ने औरतों को स्पोटर्स देखने की बगावत हमेशा से की है। ना वहां औरतों को नेशनल स्टेडियम में घुसने का अधिकार है और ना ही मर्दों के साथ बैठकर गेम देखने का।

जैसे-जैसे सॉसर का वर्ल्ड-कप नजदीक आया, वैसे ही इरान की सरकार ने सभी रेस्टोरेंट और होटलों में गेम को ना चलाने के ऑडर्स दे दिए। इरान औरतों का टीवी पर गेम देखा जाने के खिलाफ था।

लेकिन कुछ भी कहिए, इरान की औरतें भी इस खेल की इतनी दीवानी थीं कि उन्होंने इस अजीबोगरीब प्रतिबंध को मानने से इंकार कर दिया और मर्दों जैसे ही गेम का आनंद लिया।

लिपस्टिक लगाने पर भी प्रतिबंध

things woman were banned to do in 2014

आपको जानकर हैरानी होगी कि बीबीसी जैसे नामी ब्रैंड ने बच्चों के लिए बनाए जाने वाले शो की एंकरों को लाल रंग का लि‌पस्टिक लगाने से मना कर दिया।

उनके मुताबिक इस रंग को बच्चों के शो पर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। ये एक मादक रंग है और इससे वो काफी सेक्सी दिखेंगी।

ये औरतों को मादक बना देता है और इसलिए इसे लगाने की कोई जरूरत होने पर बीबीसी ने ऐतराज जताया। है ना बिल्कुल अजीब सा फैसला?

वेटर बनकर काम नहीं करेंगी महिलांए

things woman were banned to do in 2014

इरान के कमांडर खलिल हेलाली ने घोषणा कि महिलाएं समाज में होटल, ढाबे, चाय की दुकानों और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर काम नहीं कर सकती हैं।

उन्हें केवल किचन में काम करने की आजादी है। इस मामले पर कई आलोचकों ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इससे तो बस महिलाओं के रोजगार के स्तर में गिरावट आएगी। ये स्तर पर पहले से ही गिरकर 18.9 पर पहुंचा हुआ है।

ये अगर कानून बना तो उन औरतों को भी खासी मुसीबतों को सामना करना पड़ेगा जो अन्य देशों से आकर वहां रेस्टोरेंट में वेटरेस का काम करती हैं।

बढ़ावे की बात पर मिला झटका

things woman were banned to do in 2014

माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्या नडेला इस साल एरिजोना के फीनिक्स के ग्रेस हॉपर सेलिब्रेशन में आकर गलती ही कर दी।

औरतों से भरे हुए ऑडियंस के बीच जब एंकर ने उनसे ये पूछा कि महिलाओं को ऑफिस में अपनी तरक्की की बात कैसे रखनी चाहिए, तो इस पर नडेला कि विवादास्पद टिप्‍पणी ने सबको हैरानी में डाल दिया।

उनके जबाव ने इस बात को साफ कर दिया ‌कि क्यों अमेरिका जैसी जगहों में भी औरतें मर्दों के बराबर सैलरी की हकदार आसानी से नहीं मिल पाती हैं।

नडेला की टिप्पणी थी कि महिलोओं को सैलरी इंक्रिमेंट के लिए कर्म पर भरोसा रखना ‌चाहिए। कंपनी फिर उन्हें खुदबखुद ही तरक्की देगी।

साउदी अरब के मर्दों से नहीं कर सकती शादी

things woman were banned to do in 2014

अगर आप पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांनमार या फिर चैद से हैं और महिला हैं तो आप साउदी कानून के मुताबिक साउदी अरब के मर्द से निकाह नहीं कर सकती हैं।

साउदी अरब की सरकार ने हाल ही में शादी को लेकर अपने नियमों कड़े किए और इसकी साफ वजह नहीं बताई।

इस नियम को साउदी की मानसिकता के जैसे ही औरतों पर संपूर्ण कंट्रोल का एक एक्सटेंशन माना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed