इस लड़की के चेहरे पर इतने बाल, मुड़ मुड़ कर देखते हैं लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंख, नाक, कान, गाल ओफ्फो इतने बाल! हर किसी के मुंह से यही निकलता है जब वुल्फ गर्ल सामने आती है। अरे घबराइए नहीं, ये कोई सच वुल्फ नहीं है।
दरअसल, ये बैंकॉक की 15 वर्षीय किशोरी है। आम बच्चों की तरह स्कूल जाती है। अपने परिवार के साथ घर में रहती है। नाम है सुपात्रा सासुफैन। दरअसल, इसके पूरे चेहरे पर बालों की वजह जेनेटिक डिसऑर्डर है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है नाम
सुपात्रा उन पचास लोगों में से एक है जो एंब्रास सिंड्रोम नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में पूरे चेहरे पर बाल उग आते हैं। इस बीमारी के पता लगने से पहले पीड़ित लोगों को वेयरवुल्फ कहकर बुलाया जाता था।
इन बालों का उगना लेजर ट्रीटमेंट से भी संभव नहीं हो पाया है। लेकिन सुपात्रा को इस बात की खुशी है कि दुनिया की सबसे ज्यादा बालों वाली लड़की होने के खिताब के चलते उसके कई दोस्त भी है।
अन्य लड़कियों की ही तरह है सुपात्रा
बालों वाली इस समस्या को छोड़कर सुपात्रा भी अन्य बच्चों की तरह ही है। उसे तैरना, नाचना और दोस्तों के साथ खेलना पसंद है। और इस सब से ज्यादा उसे अपने छोटे से बेडरूम में टीवी के आगे बैठकर कार्टून देखना पसंद है।
सुपात्रा का सपना है कि वो एक दिन डॉक्टर बने और लोगों की मदद करे। लेकिन जो लोग जानते हैं उन्हे इस बात पर इसलिए संदेह होता है क्योंकि जब सुपात्रा पैदा हुई थी तो उसे दो बड़े ऑपरेशन से गुजरना पड़ा था। वो सांस नहीं ले पा रही थी। पहले तीन महीने उसे इन्कुबेटर में रखना पड़ा था। उस दौरान सुपात्रा पूरे दस महीने अस्पताल में रही थी।
सुपात्रा कहती है कि जब लोग उसे मंकी फेस कहकर चिढ़ाते हैं तो उससे अब कोई फर्क नहीं पड़ता। वो कहती है कि इस सब की वो आदी हो चुकी है। सुपात्रा को उम्मीद है कि एक दिन उसकी इस समस्या का इलाज जरूर संभव होगा।