फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   the village of Telangana bee sting women in Periods

इस मंदिर में ऐसी महिलाओं की एंट्री बैन, कोई राज छिपाए तो काट लेती है मधुमक्खी

Fri, 30 Mar 2018 09:25 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 30 Mar 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
the village of Telangana bee sting women in Periods
तेलांगना राज्य में नाल्लमाला फॉरेस्ट रेंज में स्थित है नेमालिगुंदला रंगनायका मंदिर। इस मंदिर में हजारों श्रद्धालु आते हैं। यहां के लोगों के बीच एक मान्यता है कि जब किसी महिला को मासिक धर्म यानी माहवारी चल रही होती है, तब उसे मधुमक्खी काट लेती है।
विज्ञापन


अगर मंदिर की तरफ जाते हुए किसी महिला को मधुमक्खी काट लेती है तो उसके आस पास मौजूद पुरुष यह समझने लगते हैं कि इस महिला की माहवारी (पीरियड्स) चल रही है और तब वे पुरुष उस महिला पर चीखने-चिल्लाने लगते हैं। माहवारी के दौरान महिलाओं को मंदिर में जाने की अनुमति नहीं दी जाती और यह समझा जाता है कि अगर महिलाएं माहवारी के वक्त मंदिर में जाएंगी तो मंदिर अशुद्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

मिथक से जुड़ी कहानी

the village of Telangana bee sting women in Periods
मंदिर के पुराने शास्त्रों को देखने पर ये मिथक से जुड़ी कहानी मालूम पड़ती है। मंदिर के प्रमुख देवता के रूप में विष्णु के अवतार श्री महाविष्णु की पूजा की जाती है। कहानी के अनुसार करीब 1500 साल पहले श्री महाविष्णु की शादी रंगा नाम की एक आदिवासी महिला से हो गई और उसका नाम रंगनायक हो गया।

मंदिर में जो तालाब है वह देवता ने पानी पीने के लिए खुद बनाया जिसे नेमालिगुंदम कहा जाता है। स्थानीय लोगों का यह मानना है कि मधुमक्खियाँ माहवारी के दौरान मंदिर में प्रवेश कर रहीं महिलाओं को काटकर मंदिर की पवित्रता बचाए रखने में सहयोग देती हैं। लोगों के बीच फैले इसी मिथक को जानने के लिए हमने मंदिर का दौरा किया और वहां गांववालों और मंदिर के पुजारी से भी बात की।

लोगों के बीच फैला अंधविश्वास

the village of Telangana bee sting women in Periods
श्रीनिवास राजू नाम के एक भक्त ने एक पुरानी घटना को याद करते हुए कहा कि यह बात बिल्कुल सही है, जब महिलाएं माहवारी के दौरान मंदिर में आती हैं तो मधुमक्खी उन्हें काट लेती है। वे बताते हैं कि जब उनकी साली अपनी माहवारी के दौरान मंदिर के करीब आईं तो उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था।

इसी बारे में जब महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे भी माहवारी के दौरान मंदिर में जाने से बचती हैं क्योंकि उन्होंने देखा है कि मधुमक्खियों ने उन महिलाओं पर हमला किया है जो माहवारी के वक्त मंदिर में गईं। महिलाएं बताती हैं कि ये मधुमक्खियां उन पुरुषों को भी काट लेती हैं जो माहवारी वाली महिलाओ के साथ मंदिर में आ रहे होते हैं।

जब मंदिर के पुजारी से पूछा गया कि आखिर माहवारी के दौरान महिलाओं को मंदिर में क्यों नहीं आने दिया जाता, तो पुजारी ने कहा कि इस दौरान महिलाओं के शरीर की गंदगी खून के रूप में बाहर निकल रही होती है। जिस तरह बेडरूम और किचन में मूत्रविसर्जन करना वर्जित होता है वैसे ही माहवारी के दौरान महिलाओं को भी मंदिर में नहीं आने दिया जा सकता। पुजारी का मानना है कि इस तरह की प्रथाओं को मानने की यही प्रमुख वजहें हैं।
विज्ञापन

कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं

the village of Telangana bee sting women in Periods
इसके बाद पुजारी इस बात पर जोर देते रहे कि अगर किसी महिला ने माहवारी के दौरान मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश भी कि तो मधुमक्खियों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इसी इलाके में अंधविश्वासों को दूर करने की कोशिश कर रहे एक संगठन जन विज्ञान वेदिका का कहना है कि मधुमक्खियों के काटने और महिलाओ के माहवारी में कोई संबंध नहीं है यह महज अंधविश्वास है।

इस संगठन की सदस्य सृजना ने कहा कि ऐसे भी कई मौके आए हैं जब मधुमक्खियों ने पुरुषों पर भी हमला किया है।वे कहती हैं कि विज्ञान में इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि माहवारी के दौरान महिलाओं को मधुमक्खियां काट लेती हैं। वे आगे बताती हैं कि एक स्कूल के पास पेड़ों पर मधुमक्खियों के बहुत से छत्ते हैं लेकिन जब कभी वे वहां जाती हैं तब तो किसी मधुमक्खी ने उन्हें नहीं काटा।

वे मानती है कि महिलाओं को माहवारी के दौरान मंदिर में प्रवेश ना करने के लिए इस तरह की बातें प्रचलित की गई हैं, क्योंकि समाज में यह डर रहता है कि अगर माहवारी के दौरान महिला ने मंदिर के तालाब में स्नान कर लिया तो तालाब का पानी गंदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed