{"_id":"835607a3410608faa4881fba8947c7e2","slug":"the-robot-heart-beats","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक नहीं हकीकत है ये, रोबोट के सीने में धड़कता है दिल ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मजाक नहीं हकीकत है ये, रोबोट के सीने में धड़कता है दिल
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Jun 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक दुनिया में अब इंसान ही नहीं रोबोट भी दिल की भाषा समझ सकते हैं। सॉफ्टबैंक नाम की कंपनी ने हाल ही में ऐसा रोबोट तैयार किया है जिसके सीने में दिल धड़क रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं रोबोट इशारों को समझने के साथ साथ लोगों की आवाज और भावनाओं को भी समझता है। जापान की इस कंपनी का कहना है कि कोई भी शख्स रोबोट से बात कर सकता है। मिरर के मुताबिक रोबोट को अगर किसी भी काम के लिए कहा जाएगा तो इंसान की तरह वह उसे पूरा करेगा।
विज्ञापन
कंपनी अभी रोबोट के इस सॉफ्टवेयर पर काम कर रही है और यह अंतिम चरण में हैं। कंपनी का मकसद जापान में अकेले रहने वाले बुजुर्ग लोगों को टारगेट करना है।
ताकि यह रोबोट को उनकी देखभाल कर सकें। कंपनी के मुताबिक इस रोबोट को अगले वर्ष 2014-15 में बाजार में उतारा जाएगा। इसकी कीमत 198000 यॉन यानी 1150 पाउंड तय की गई।
विज्ञापन