फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   ten year old gives birth to a child

OMG! यहां 10 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म

Thu, 23 Jul 2015 05:55 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
ten year old gives birth to a child

दस साल की बच्ची का बच्चे को जन्म देना अपनेआप में हैरान कर देने वाली खबर है। मिरर के मुताबिक ये खबर आई है ब्राजील के बेलो हॉरिजॉन्ट नाम की जगह से।

विज्ञापन


स्कूल में पढ़ने वाली इस बच्ची को जब क्लास में बैठे हुए तेज पेटदर्द उठा तो उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल जाते ही सब तब दंग रह गए जब इस बच्ची ने एक बच्चे को पैदा किया।
विज्ञापन


दरअसल वो लेबर पेन में थी। इस बच्ची ने बच्चा सात महीने पर जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया बच्चा एकदम स्वस्थ है। लेकिन ऐसा होने पर पुलिसिया कारवाई हुई।

बच्ची के साथ हुआ यौन उत्पीड़न

ten year old gives birth to a child

बच्चे को जन्म देने के बाद जैसे ही बच्ची बात कर सकने की स्थिति में पहुंची तभी पुलिस से घिर गई। उसने पुलिसवालों को बताया कि उसके सौतेले पिता उसका यौन शोषण करते थे।

बच्ची की मां ने बताया कि पिछले कई महीनों से उनकी बच्ची का पेट बढ़ रहा था। लेकिन उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि वो प्रेगनेंट है। बच्ची ने तो पुलिस को यहां तक बताया कि उसका सौतेला पिता उसे डराता-धमकाता था।

कहता था‌ कि वो उसकी मां और भाई को मार डालेगा अगर उसने इस बारे में किसी से भी मुंह खोला। फिलहाल पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed