फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Telangana school teachers wearing helmet in classrooms

कौन सा पाठ पढ़ाने के लिए हेलमेट पहनकर आते हैं इस स्कूल के टीचर्स?

Sun, 23 Jul 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Sun, 23 Jul 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Telangana school teachers wearing helmet in   classrooms
इस स्कूल में हेलमेट पहनकर आते हैं टीचर्स - फोटो : ANI/Twitter
ई-लर्निंग और डिजिटल इंडिया का सिर्फ सपना देखने से काम नहीं चलेगा बॉस। स्कूलों की बेसिक जरुरतों को पूरा करना सबसे पहले और सबसे ज्यादा जरूरी है।' इस स्कूल के टीचर्स हेलमेट पहनकर शायद यही पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं... 
विज्ञापन

 

कुछ दिन पहले खबर खूब वायरल हुई थी कि बिहार के सरकारी दफ्तर में हेलमेट पहनकर काम करते हैं कर्मचारी ताकि जर्जर बिल्डिंग में काम करते वक्त अपनी जान की हिफाजत कर सकें। इसी कड़ी में एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है जिसमें टीचर्स हेलमेट पहनकर बच्चों को पढ़ाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन




तेलंगाना के मेदक जिले में मौजूद एक सरकारी स्कूल में टीचर्स हेलमेट लगाकर बच्चों को पढ़ाते दिखे। यहां भी वजह बिल्डिंग की जर्जर हालत ही है। पिछले तीन सालों में कई बार स्कूल के शिक्षकों ने इसकी शिकायत की लेकिन इमारत को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ क्लास ही नहीं, स्टाफ रूम में भी वे हेलमेट पहनकर बैठने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि जिस हालात में यहां बच्चों तो पढ़ाया जा रहा है उस आधार पर इसकी शिक्षण संस्थान की मान्यता ही खत्म कर देनी चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed