विदेश यात्रा के दौरान सुषमा स्वराज को मिली बॉलीवुड फैन, लता के गीत से जीत लिया दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एक वृद्ध महिला के साथ नजर आ रही हैं। वह महिला फिल्म 'श्री 420' का गाना 'इचक दाना' गाती नजर आ रही है। वहीं, सुषमा स्वराज उसका गाना सुनकर मुस्कुरा रही हैं।
(अगली स्लाइड में देखें वीडियो)
वीडियो शेयर करते हुए रवीश कुमार ने लिखा, 'बॉलीवुड सीमाएं नहीं देखता। उज्बेकिस्तान में तो इसकी खास पहचान है, जहां लड़कों के नाम राज कपूर और लड़कियों के नाम नर्गिस रखे जाते हैं। इस उज्बेक महिला को सलाम, जिसने फिल्म श्री 420 का गाना 'इचक दाना' गाया !'
Bollywood knows no boundaries! More so in Uzbekistan where Raj kapoor and Nargis are household names. Salute to this Uzbek woman for her spirit as she hums the song 'इचक दाना बीचक दाना' from the classic Shri 420! @SushmaSwaraj pic.twitter.com/I9ksvWukxo
इससे पहले सुषमा स्वराज ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव से मुलाकात की और भारतीय समुदाय को संबोधित किया। बता दें कि सुषमा स्वराज तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में शनिवार को उज्बेकिस्तान पहुंचीं। इससे पहले द्विपक्षीय वार्ता के लिए वह किर्गिस्तान और कजाकिस्तान गई थीं।