फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या हाथी भी करते हैं 'स्मोकिंग'? ये वीडियो देखकर दांतों तले उंगली दबाने को हो जाएंगे मजबूर

Mon, 26 Mar 2018 07:46 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
strange video viral of elephant smoking in Karnataka
elephant smoking
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हाथी का स्मोकिंग करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कर्नाटक के जंगल के इस वीडियो ने हर किसी को आश्चर्य में डाल रखा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है वह यह कि क्या सच में हाथी स्मोकिंग करते हैं?
strange video viral of elephant smoking in Karnataka
elephant smoking
ये वीडियो वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसायटी द्वारा फेसबुक पर 20 मार्च को पोस्ट किया गया, जिसके बाद से यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए साथ मेे बताया गया है कि हाथी के इस असामान्य व्यवहार का वीडियो कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क में कैमरे में कैद हुआ है। इस वीडियो में एक मादा हाथी स्मोकिंग करती हुई प्रतीत होती है।

strange video viral of elephant smoking in Karnataka
elephant smoking
मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 2007 में भारतीय वन्यजीव संरक्षण समिति संरक्षक सहायता और नीति के सहायक निदेशक विनय कुमार ने शूट किया था, लेकिन इसे हाल ही में अपलोड किया गया है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
strange video viral of elephant smoking in Karnataka
elephant smoking
डब्ल्यूसीएस इंडिया के वैज्ञानिक डॉक्टर वरुण गोस्वामी ने हाथी के स्मोकिंग वाले इस वीडियो की सच्चाई बताई। वरुण गोस्वामी ने बताया- 'हाथी लकड़ी का कोयला निगलने की कोशिश कर रहा था। वह जंगल की जमीन से कुछ उठा रहा था, उसकी सूड़ में से राख बाहर आ रही थी और बाकी का पदार्थ वह खा रहा था। लकड़ी के कोयले में पोषक तत्व भले ही न हों, लेकिन जंगली जानवर अक्सर औषधीय गुणों के कारण उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed