फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Shivratri 2018 viral marriage card of lord shiva and goddess parvati

पहली बार सामने आया भगवान शिव और मां पार्वती की शादी का कार्ड, आप भी आइए बारात में...

Tue, 13 Feb 2018 08:53 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Shivratri 2018 viral marriage card of lord shiva and goddess parvati
card
आपके घर शादी के कार्ड तो खूब आए होंगे लेकिन कभी ऐसा कार्ड देखने को नहीं मिला होगा। यह कार्ड जिस किसी को मिला वह हैरान रह गया। दरअसल, यह शादी का कार्ड खुद भगवान के घर से उनकी शादी के लिए था।  
विज्ञापन

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला मध्य प्रदेश के सिवनी शहर में सामने आया है। यहां शहरभर में इन दिनों एक विवाह पत्रिका हर घर पहुंचाई जा रही है। इस समय यह विवाह पत्रिका मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

दरअसल, लोग इस विवाह पत्रिका को जैसे ही खोलकर देखते हैं वे चौंक पड़ते हैं। इस शादी के कार्ड पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली कोई चीज है तो वह है दूल्हा-दुल्हन का नाम।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ इतना ही नहीं इस कार्ड पर अंकित संगीत कार्यक्रम, बारात प्रस्थान, पाणिग्रहण संस्कार आदि की तिथि जानकर लोग चौंक पड़ते हैं। हैरत की बात तो ये है कि लोगों में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की उत्सुकता नजर आ रही है।  

दरअसल, कार्ड पर महाकाल परिवार द्वारा शिव-पार्वती विवाह के बारे में सूचना है। ये देखकर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि कोई ऐसा कार्ड भी छपवा सकता है।  

 
विज्ञापन

ये बिल्कुल ऐसे हैं, जैसे किसी परिवार में शादी आयोजन होते हैं। कार्ड में वर देवाधिदेव महादेव निवास मठ मंदिर एवं वधु पार्वती पिता हिमाचल राज निवासी छिंदवाड़ा चौक अंकित है। वैवाहिक आयोजन में संगीत कार्यक्रम मंगलवार 13 फरवरी को शाम 7 बजे से। बारात प्रस्थान एवं पाणिग्रहण संस्कार 14 फरवरी से होना बताया गया है। 

विवाह स्थल छिंदवाड़ा चौक सिवनी होगा। बारात सिद्धपीठ मठ मंदिर से शाम 5 बजे नगर भ्रमण करते छिंदवाड़ा चौक पहुंचेगी। इस प्रतीकात्मक विवाह व बारात में सभी देवी-देवता, भूत-प्रेत शामिल होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed