भारत का सबसे अमीर भिखारी, 80 लाख के घरों का मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो वक्त गया जब हम ये बात करते थे कि देश या दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। आज के जमाने में लोग जानना चाहेंगे उसे जो भिखारी तो है पर बेहद अमीर।
देसीसिनेमा के मुताबिक मुंबई में रहने वाले भारत जेन कई सालों से भीख ही मांग रहें हैं। वो आजाद मैदान और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आस पास भीख मांगते हैं।
आपको हैरत होगी जानकर कि लगभग आठ घंटे तक भीख मांगने के बाद उनकी जेब में दो से ढाई हजार तक रुपए होते हैं। हमारे देश में भीख मांगना पूरे 200 करोड़ का बिजनेस है।
सबसे अमीर भिखारी के पास है दो फ्लैट
अब आप इतना भी जान लें कि भारत जेन के पास भीख मांग-मांगकर बने रुपयों से 80 लाख के दो घर हैं। वो वन बेडरूम फ्लैट हैं। भीख मांगकर वो हर महीने 75 हजार तक आराम से कमा पाते हैं।
उनकी कमाई कई राज्यों के चीफ मिनिस्टर से भी ज्यादा है। एक फ्लैट में वो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। उनके बच्चे 10वीं और 12वीं के छात्र हैं।
वहीं अपने दूसरे फ्लैट में वो एक जूस की दुकान को किराए पर चलवाते हैं। किराए पर देने से उन्हें दस हजार महीने के आराम से मिल जाते हैं।