फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   real life of Saudi Arabia Women

दरवाजों के पीछे कैसी होती है सऊदी अरब में महिलाओं की जिंदगी, गवाह हैं ये तस्वीरें

Tue, 03 Apr 2018 07:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
real life of Saudi Arabia Women
तस्वीरों में जरूर देखना चाहेंगे कि सऊदी में महिलाओं का रहन-सहन कैसा होता है। ये तस्वीरें रोचक हैं और बहुत कुछ कहती हैं। इन तस्वीरों को खींचा है ब्रिटिश फोटोग्राफर ओलिविया आर्थूर ने। उन्होंने इन तस्वीरों को अपनी किताब 'जेद्दाह डायरी' में शामिल किया। साल 2009 ब्रिटिश काउंसिल ने उन्हें जेद्दाह में दो-हफ्ते की फोटोग्राफी वर्कशॉप के लिए बुलाया।
विज्ञापन

real life of Saudi Arabia Women
फोटाग्राफी सिखाने के अलावा ओलिवा खुद को सऊदी में रहने वाली महिलाओं की तस्वीरें खींचे बगैर रोक नहीं पाईं। वो कैमरे में कैद कर लेना चाहती थी वो लाइफस्टाइल जिसमें वहां की महिलाएं जीती हैं। ओलिविया में बताया कि वो दुनिया को दिखाना चाहती थीं कि असल में वहां की महिलाओं की जिंदगी कैसी होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की तस्वीरें लेना वहां एक बड़ी भूल हो सकती है।

ड्राइविंग तो ड्राइविंग, वहां महिलाओं को पढ़ने और घूमने के लिए भी घरवालों की इजाजत लेनी पड़ती है। महिलाओं को बुरके में ही तस्वीरें खिंचवाने को कहा जाता है। इसके लिए उनके घरवालों की इजाजत भी लेनी पड़ती है। उन्होंने कई क्लास की महिलाओं की तस्वीरें ली और पाया कि हर जगह वहां औरतों के ऊपर पाबंदियां नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

real life of Saudi Arabia Women
कुछ औरतों ने उन्हें बताया कि उनके ब्वॉयफ्रेंड्स हैं और वो उनके साथ लेट-नाइट पार्टी भी करती हैं। उनके माता-पिता को इसका पता है और वो उनकी जिंदगी से कोई शिकायत नहीं रखते। ओलिविया ने ये भी बताया कि पहले तो उन्हें ये तस्वीरें लेने में काफी दिक्कत हुई। हर तस्वीर खींचने की वजह बतानी पड़ती थी। औरतें बगैर बुरके के तस्वीरें लेती ही नहीं। ऐसे में वो कई बार सोच में पड़ जाती थी कि बुरके वाली महिलाओं की तस्वीरें लेकर वो क्या करेंगे।

ओलिविया ने कहा कि उन्होंने फोटोग्राफी भारत से ही सीखी है। सीखने के लिहाज से भारत गजब का देश है पर काम के लिए वो कोई शांत जगह ही प्रेफेर करती हैं।

है ना सबकुछ हैरान कर देने वाला? नियम और जिंदगियां।
तस्वीरें-स्लेटडॉटकॉम और वाइस डॉटकॉम से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed