फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Pushkar of Nepal sets record of kicking himself in head

इस आदमी ने खुद को इतना क्यों मारा, जान कर दंग रह जाएंगे आप

Thu, 13 Aug 2015 03:18 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
Pushkar of Nepal sets record of kicking himself in head

यूं तो कोई दूसरा अगर आपको हाथ भी लगा कर चला जाए तो आप आग बबूला हो जाएंगे। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि विश्व रिकॉर्ड सेट करने के लिए आपको खुद को बहुत मारना है तो? क्या आप कर पाएंगे?

विज्ञापन


आपको भले ही इसका जवाब सोचने में वक्त लगे लेकिन एक आदमी है जिसने गिनीज विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए ऐसा किया है।

मेट्रो की खबर के मुताबिक नेपाल के शहर सिंधूपालचौक में पढ़ने वाले पुष्कर ने खुद के सिर पर पैर से बार बार मार कर एक नया रिकॉर्ड सेट किया है। एक मिनट में उसने अपने पैर से अपने माथे को 134 बार मार कर इस श्रेणी में सबसे बड़ा रिकॉर्ड सेट किया।

विज्ञापन

दिन रात खुद को मारने का करता था अभ्यास

Pushkar of Nepal sets record of kicking himself in head

पुष्कर का कहना है कि वह हमेशा से रिकॉर्ड में अपना नाम चाहता था। उसे कुछ सालों पहले पता चला कि गिनीज बुक में एक श्रेणी इसकी भी है कि अपने ही माथे पर पैर से खुद को मारना होता है। इसलिए उसने रिकॉर्ड बनाने के लिए इस श्रेणी को चुना।

इसके लिए उसने लगातार 8-9 महीने अभ्यास किया ताकि उसका शरीर लचीला बने क्योंकि इस काम के लिए उसके शऱीर को पूरे एक मिनट तक झुक कर एक ही मुद्रा में रहना जरूरी था।

पुष्कर के दोस्तों और परिवार वालों को इस बात की चिंता थी कि कहीं ऐसा करते वक्त उसे चोट न लग जाए लेकिन ताज्जुब की बात है कि पुष्कर को एक खरोच तक नहीं आई।

गरीबों के लिए कुछ करना चाहता है रिकॉर्ड धारक

Pushkar of Nepal sets record of kicking himself in head

पुष्कर ने यह कारनाम दिसंबर में किया था और अब उसे विश्व रिकॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया है। उसने सबसे कम समय में सबसे ज्यादा बार अपने पैर से अपने माथे पर मारने का रिकॉर्ड बनाया है।

पुष्कर हमेशा से चाहता था कि अलग अलग देश के लोग उसे नाम से जाने और यह रिकॉर्ड हालिल करने के बाद उसकी इच्छा पूरी हुई है। वह गांव के गरीबों के लिए भी कुछ करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed