OMG! प्रसव पीड़ा के लिए दंग कर देने वाला काम कर बैठी ये महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप विश्वास करेंगे, इस महिला ने प्रसव पीड़ा को जानबूझकर लाने के लिए माइकल जैकसन के धुनों पर जोरदार डांस किया?
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक फ्लोरिडा के गेन्सविले में रहने वाली बॉनी नॉर्थसी गर्भ के नवें महीने में हैं। उनके डिलिवरी की अनुमान लगाई गई डेट भी बीत गई है।
इसके बाद भी बच्चा ना होने पर उन्हें और उनके घर वालों को चिंता होने लगी। आप देख सकते हैं कि कैसे बॉनी अपनी कमर और पेट को गाने पर जबरदस्त तरीके से मूव कर रहीं हैं।
वो था एक थ्रिलर डांस
लेबर पेन लाने के लिए किसी महिला का ऐसा करना पहली बार देखा गया। यही नहीं इस डांस का वीडियो बनाकर इस महिला ने युट्यूब पर भी डाल दिया।
बता दें कि इस महिला के पति को टेस्टिक्यूलर कैंसर है और सही वक्त पर डिलिवरी ना होने पर पूरा परिवार टेंशन में चल रहा था। ऐसे में बॉनी ने माना कि ये डांस का वीडियो काफी अच्छा था।
माना जा रहा है कि इस दंपति का एक तीन साल का बच्चा है। लेकिन ये पता नहीं चल पाया कि डांस करने के बाद भी बॉनी को लेबर पेन इंड्स हो पाए या नहीं।