फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   prank that made this man a human fire ball

मस्ती का ऐसा चढ़ा सुरूर, बन बैठा आग का गोला

Thu, 07 May 2015 08:12 AM IST
Updated Thu, 07 May 2015 08:12 AM IST
विज्ञापन
prank that made this man a human fire ball

पार्टी, लाउड म्यूजिक और बहुत सारी गपशप के बीच पार्टियों में ड्रिंक्स ना हों, ऐसा हो नहीं सकता। डेली मेल के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक किशोर लड़कों का ग्रूप एक ऐसी ही पार्टी में मशगूल था।

विज्ञापन


तभी लड़कों की मस्ती के बीच बात आई खुद को डियोड्रेंट और मीथाईलेटेड स्पिरिट से बदन को सराबोर कर लेने की। 18 साल के जोन्हो हॉल्टन ने ऐसा कर भी लिया।

हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि डियोड्रेंट में एल्कोहल कंटेंट होता है। अपने बदन पर स्प्रे छिड़कने के बाद इसने दोस्तों से उसे जला देने को कहा।

मजाक में लग गई आग

prank that made this man a human fire ball
जोन्हो को ऐसा लगा था कि स्प्रे के ठीक बाद आग लगा देने से कुछ बड़ा नहीं हादसा नहीं होगा। लेकिन दोस्तों की लगाई हुई आग ही तुरंत भयावह लपटों में बदल गई और जोन्हो आग से बुरी तरह से जलने लगा।

देखते ही देखते वो आग के गोले में  बदल गया। उसके सभी दोस्त हालत देखकर भौंचक्के थे। हॉस्पिटल तक जाते-जाते उसका तीन-चौथाई शरीर जल चुका था।

जोन्हो की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे फौरन एडमिट किया गया। उसकी कंडिशन इतनी खराब थी कि उसकी मौत होने वाली है, सबको यही लग रहा था। पर ऐन मौके पर उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ इलाज

prank that made this man a human fire ball

आप इस जोन्हो की किस्मत ही बोल सकते हैं। काफी कोशिशों के बाद उसे दो महीनों तक इंटेन्स केयर में रखा गया। इसके बाद उसका कई दौरों में स्किन ग्राफ्ट हुआ और चमड़ी की परतें चढ़ाई गईं।

अभी भी पूरी तरह से ठीक ना हो सके जोन्हों कहते हैं कि वो रात उसकी जिंदगी की सबसे काली रात थी। उन्हें अफसोस है कि उनके दिमाग में ऐसा क्या आया कि वो ऐसा मजाक अपने साथ करने के लिए तैयार हो गए, उन्हें पता नहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed