{"_id":"5bfea942bdec2241c6365694","slug":"patna-person-broke-his-leg-while-doing-paragliding-in-west-bengal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवा में ले रहे थे पैराग्लाइडिंग के मजे, अचानक मौत के मुंह में ले गया एडवेंचर","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
हवा में ले रहे थे पैराग्लाइडिंग के मजे, अचानक मौत के मुंह में ले गया एडवेंचर
फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
हवा में ले रहे थे पैराग्लाइडिंग के मजे, अचानक मौत के मुंह में ले गया एडवेंचर
हर कोई चाहता है कि उसकी लाइफ एडवेंचर से भरपूर हो लेकिन जरा सोचिए क्या होगा अगर किसी का एडवेंचर पलभर में ही उसे मौत के मुंह तक ले जाए। ऐसा ही कुछ हुआ पटना के एक शख्स के साथ जो कालिंपोंग पश्चिम बंगाल में पैराग्लाइडिंग के मजे ले रहा था, लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसने कभी नहीं सोचा होगा।
विज्ञापन
दरअसल, पटना के टूरिस्ट गौरव चौधरी जब अपने पैराग्लाइडिंग का मजा उठा रहे थे और अपने इस खुशी के पल को सेल्फी स्टिक की मदद से वीडियो में कैद रहे थे। वहीं, पैराग्लाइडिंग के पायलट पुरुषोत्तम तिम्सीना जो गौरव के इस पल को सुरक्षित बना रहे थे।
विज्ञापन
गौरव अपने इस एक्सपीरियंस का मजा ले ही रहे थे कि तभी अचानक पैराग्लाइडर बीच हवा में ही टूट गया। तभी पुरुषोत्तम ने गौरव को कस कर पकड़ लिया और गौरव यह सारा मामला अपने वीडियो में कैद करते रहे।
विज्ञापन
दोनों कुछ पलों तक हवा में ही रहने के बाद एक छत पर जाकर जोर से टकरा जाते हैं। आपको बता दें कि इतने बड़े हादसे के बाद गौरव अस्पताल में भर्ती हैं और उनका पैर टूट गया है तो वहीं गौरव की जान बचाते-बचाते पुरुषोत्तम की जान चली गई।
हादसे के बाद गौरव के दोस्तों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि कंपनी की तरफ से लापरवाही बरती गई है क्योंकि पुरुषोत्तम ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था तो वहीं कालिंपोंग के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में नेचुरल डेथ के तहत दर्ज किया है।