बस व्हीलचेयर का सहारा और लगा दी पहाड़ी से छलांग, देखें तस्वीरें
वो बड़े और समझदार होने के बावजूद किसी बच्चे जैसे ही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपनी जिद और शौक के आगे अपने शरीर को भी नहीं देखते।
हफपोस्ट के मुताबिक 49 साल के लॉनी बिसौनेट कनाडा के रहने वाले हैं और वाकई एक दिलेर और दिलचस्प इंसान हैं।
यहां अच्छे अच्छों को ऊंचाई देखकर ही बेहोशी आने लगती है और लॉनी की खासियत ही ये है कि वो विकलांग होने के बावजूद ऊंची-ऊंची जगहों से छलांग मारते हैं।
हमेशा से एक बेस जंपर
लॉनी हमेशा से विकलांग नहीं थे। वो तो हमेशा से इतने एडवेन्चरस रहें हैं कि बेस जंपिंग उनका पैशन है।
बेस जंपिंग करते हुए उन्हें 20 साल हो चुकें हैं। बदकिस्मती इस बात है कि दस साल पहले इडाहो स्थित ट्विन फॉल्स से बेस जंपिंग करते वक्त वो गिर गए और एक्सीडेंट के बाद उन्हें अपने पैर हमेशा से लिए गंवाने पड़े।
लेकिन अपने शौक का लॉनी को ऐसा शौक था कि उन्होंने व्हीलचेयर के साथ ही अपनी जंपिंग जारी रखी। उन्हें जो देखता है बस देखते ही रह जाता है।
रहते हैं पूरी तरह से तैयार
हाल ही में लॉनी के एक्सीडेंट के पूरे 10 साल पूरे हुए। लॉनी अपने एक्सीडेंट को फिर से कूद कर ही याद करना चाहते थे।
उन्होंने ऐसा ही किया। ये उनकी 1100 जंप थी। उन्होंने अपनी व्हीलचेयर पर बैठकर ही पैराशूट अटैच किया और मार दी पहाड़ी से छलांग।
वहीलचेयर पर बैठे व्यक्ति का नजारा बिल्कुल अलग ही थी। बाद में उन्होंने ठीक तरह से लैंडिंग भी कर ली।