फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Pakistan Government Earned This Much After Selling Nawaz Sharif Buffalo

पाकिस्तान के पीएम ने पैसे कमाने के लिए बेच दीं भैंसें, हुई इतने रुपये की कमाई

Fri, 28 Sep 2018 02:23 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 28 Sep 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Government Earned This Much After Selling Nawaz Sharif Buffalo
Buffalo

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की आठ भैंसों की नीलामी कर अपने ख़ज़ाने में कुछ और रूपये जमा कर लिए हैं। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री निवास की कारें नीलाम कर भी कुछ रक़म जमा की गई थी।ये भैंसे प्रधानमंत्री निवास में रखी हुई थीं जहां नवाज़ शरीफ़ और उनका परिवार रहता था। लेकिन पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने ख़र्चों में कटौती के अपने फ़ैसले के बाद इन्हें नीलाम करने का फ़ैसला किया था। इमरान ख़ान की चुनावी जीत में उनके भ्रष्टाचार मिटाने के वादों का अहम रोल रहा है।

विज्ञापन

 

पद पर बैठने के बाद उन्होंने खर्चों में कटौती करने वाले कई क़दम उठाए हैं लेकिन आलोचकों का कहना है कि ये क़दम सिर्फ़ दिखावा हैं। पिछले महीने ये पता चला कि इमरान ख़ान घर से 15 किलोमीटर दूर स्थित अपने दफ़्तर जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद उनका ख़ूब मखौल उड़ाया गया।

विज्ञापन

भैंस बेचकर बने लखपति

भैसों की नीलामी से कोई 13 लाख 78 हज़ार के क़रीब रक़म जमा की गई है। इससे पहले बुलेटप्रूफ़ कारों की नीलामी में 4 करोड़ 35 लाख की कमाई हुई थी। नवाज़ शरीफ़ के समर्थकों में इन भैंसों के प्रति ख़ासा प्यार है। हसन लतिफ़ नाम के ख़रीदार के पास पहले से ही एक पूरा डेरी फ़ार्म है लेकिन वो इन भैंसों को ख़रीदने का मौक़ा नहीं खोना चाहते थे। उन्होंने बताया, "मेरे पास सौ से ज़्यादा भैंसें हैं। लेकिन मैं अपने नेता की एक भैंस ख़रीदना चाहता था। ये मेरे इज़्ज़त की बात है और अगर मौका मिला तो मैं इसे दोबारा शरीफ़ साहब को लौटा दूंगा।"

नीलामी में उम्मीद से ज्यादा कमाई

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया, "नीलामी में हमारी उम्मीद से ज़्यादा कमाई हुई। हम इसकी क़ामयाबी से ख़ुश हैं।" लेकिन सभी इस नीलामी से ख़ुश नज़र नहीं आए।रावलपिंडी से आए एक ग्राहक ने कहा, "ऐसी भैंसे बाज़ार में इससे आधी क़ीमत पर मिल रही हैं। इनकी क़ीमत बहुत ज़्यादा है। मुझे तो कुछ ग्राहक भी असली नहीं लग रहे हैं।" लेकिन ऊंची क़ीमत सरकार के लिए अच्छी ख़बर है क्योंकि वो गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। हालांकि ये नीलामी उस समस्या से लड़ने के लिए ऊंट के मुंह में जीरे जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed