फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   online boys available to wipe out tears and help in crying

अब आंसू पोछेंगे किराए के लड़के, रोने का मन है तो ऑर्डर कीजिए

Tue, 22 Sep 2015 03:03 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
online boys available to wipe out tears and help in crying

कहते हैं रोने से मन हल्का होता है और दुख बांटने से ही कम होता है। लेकिन जरा सोचिए इस दुख को बांटने के लिए अगर आपको किराए पर लोग मिलें तो कैसा रहेगा?

विज्ञापन


जी हां, जापान में ऐसा ही कुछ होने जा रहा है। जापान की नई वेबसाइट ईकेमेसो के जरिए लोग अब पैसा देकर लड़कों को बुला सकते हैं और उनके साथ मिलकर रो सकते हैं। लेकिन यह सेवा खासकर महिलाओं के लिए है।
विज्ञापन


मिरर की खबर के मुताबिक जापान में जो महिलाएं अपना दुख बांटना चाहती हैं वें ऑनलाइन बुक कर के इन लड़कों को बुला सकती हैं और उनके सामने रो सकती हैं। ये लड़के उनकी सारी परेशानियां सुनेंगे और उनके आंसू पोछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लड़के खुद उनके घर या ऑफिस, जहां महिलाएं चाहें, चले जाएंगे। एक रुमाल और सांत्वना भाव के साथ ये आपके दरवाजे पर मौजूद होंगे। इन लड़कों को इस बात की ट्रेनिंग दी जाती है कि ये कैसे परेशान महिलाओं की आंखों से आंसू निकलवाएं और उनका मन हल्का करें।

बुक करिए अपनी पसंद का लड़का

online boys available to wipe out tears and help in crying

वेबसाइट पर सभी लड़कों के बारे में, उनके कद काठी, काम काज और स्वभाव से जुड़ी सभी जानकारियां दी होती हैं ताकि महिलाएं अपनी पसंद का लड़का चुन सकें। इनमें छोटे भाई से लेकर बदमाश लड़कों तक की सूची है।

इनमें डेंटिस्ट, व्यापारी से लेकर पेंटर और महान ज्ञानी तक हैं। यानि जैसी आपकी समस्या, जैसा लड़का चाहिए वैसा मंगवाइए।

इस वेबसाइट का नाम ईकेमेसो दो शब्दों को मिला कर रखा गया है। ईकेमेन का मतलब होता है हॉट लड़के और मेसोमेसो का मतलब होता है रोना। इसके लिए आपको जेब से सिर्फ 7900 येन यानि 4304 रुपए खर्च करने होते हैं। अभी यह वेबसाइट लॉन्च की गई है और अगले हफ्ते से इसकी सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed