81 की उम्र, ये बूढ़ी महिला 5 मिनट में रोज लगाती हैं 100 पुशअप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपसे कोई पांच मिनट के अंदर 100 पुशअप्स करने को कह दे, तो वाकई ये काम आपके लिए एक बहुत कठिन चैलेंज ही साबित होगा।
लेकिन मिलिए इस बूढ़ी महिला से जिनकी उम्र 81 की है, फिर भी वो हर रोज 5 मिनट के अंदर 100 पुशअप्स लगा लेती हैं।
आंध्रहेडलाइन्स में छपी खबर के मुताबिक ली गोचुआन पेशे से एक किसान हैं। वो हर रोज अपने आप को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करती हैं।
उनका रूटीन ऐसा है जिसे देखकर किसी जवान शख्स को भी पसीना आ जाए। ऐसा करने से उन्हें खुशी मिलती है।
नहीं है कोई बीमारी
81 की उम्र में भी कोई एकदम फिट हो और उसे कोई भी बीमारियां ना हो, ऐसा होना आज के जमाने में मुश्किल ही है।
लेकिन ली कहती हैं कि 100 पुशअप्स करने से वो बिल्कुल ठीक रहती हैं। हल्का महसूस करती हैं और तेज चल भी लेती हैं।
लोग उनके एक्टिव रवैये को देखकर कई बार उनकी उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा पाते। ली को बताना पड़ता है कि वो कितनी ऐज की हैं।
वो बताती हैं कि 68 की उम्र में उन्हें एहसास हुआ कि वो स्पोटर्स में इंट्रेस्ट रखती हैं। तभी से वो एक्सरसाइज करने लगी। इससे पहले वो केवल खेती करती थीं और पूरा जीवन ऐसा ही निकाला है।