मैदान में बच्ची पैदा कर भागी मां, दो दिन बाद बच्ची वहीं मिली जिंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कोई महिला प्रेगनेंट है और उसका नौंवा महीना चल रहा हो, तो कोई भी देखकर आसानी से बता सकता है कि वो मां बनने वाली है।
इस होने वाली मां के साथ भी ऐसा ही था। डेली मेल के मुताबिक जब लोग उससे उसके प्रेगनेंट होने के बारे में पूछते तो वो ये कहकर टाल जाती कि उसका वजन बढ़ गया है।
असल में नौ महीने की प्रेगनेंट ये औरत पॉलेंड की रहने वाली है। उसका नाम है जोलांटा जारनेका। वो अपनी प्रेगनेंसी छुपाने के लिए ढीले कपडे़ ही पहनकर ऑफिस जाती थी।
हुआ बच्चा
एक दिन अचानक ऑफिस में ही उसके पेट में दर्द उठा और वो ऑफिस छोड़कर बाहर निकल आई।
ऑफिस में उस दौरान लंच ब्रेक हुआ था। इस बीच वो अपने लेबर पेन को बर्दाश्त करते हुए और किसी को भी इसके बारे में पता ना चलते हुए पास ही के एक सुनसान मैदान में चली गई।
वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया और इसके बाद उसे वहीं छोड़कर ऑफिस में आ गई।
बच्ची के साथ जुल्म
तेज धूप और गर्मी में जोलांटा ने अपनी बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकली। ऐसा करने में उसका दिल जरा भी अपनी ही पैदा की हुई बेटी के लिए नहीं पसीजा।
इसके बाद वो ऑफिस लौटी। लेकिन उसके कपड़े पर खून के धब्बे लगे थे जिसे देखकर उसके बॉस को उस पर शक हुआ।
उसका पेट भी फूला हुआ सा नहीं था। इसके बाद बॉस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। बॉस को उस पर शक हुआ और वो उसे लेकर सीधे अस्पताल जा पहुंचे।
हां, पैदा किया इसने बच्चा
डॉक्टरों ने महिला की जांच करते ही ये बता दिया कि अभी कुछ ही देर पहले उसने बच्चे को जन्म दिया है।
इसके बाद बॉस ने उससे बच्चे का पता मांगा। उसने बताया कि बच्चा टॉयलेट में गलती से जा गिरा।
मामला फौरन ही कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने डिटेक्टिवस तैनात किए और बच्चा तलाशने को कहा। उन्हें बच्चा टॉयलेट में नहीं मिला।
कैसी मां निकली
जब जोलांटा के साथ पुलिस सक्त हुई तो उसने सब उगल दिया। उसके मुताबिक बच्ची को उसने पास वाले मैदान में छोड़ दिया था।
बच्चे को ढूंढ़ते हुए पुलिस मैदान में गई। उन्हें यकीन था कि बच्ची या तो वहां होगी नहीं या फिर मरे हालत में मिलेगी।
लेकिन हैरत की बात है कि दो दिन बाद भी बच्ची वहीं के वहीं जिंदा पड़ी मिली। उसे बुखार था, डिहाइड्रेशन के साथ ही उसे कई छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े घेरे हुए थे।
बची जान
सब देखकर दंग रह गए कि 30 डिग्री की गर्मी में ये जन्मी बच्ची दो दिन तक बिना कुछ खाए-पिए और तीमारदारी के कैसे जिंदा है।
लोगों ने उसे चमत्कारिक बच्चे का नाम दिया। बच्ची अभी अस्पताल में है और धीरे-धीरे ठीक हो रही है।
उसकी मां जोलांनटा पर बच्चे का मर्डर करने के चार्जेज लगें हैं। अगर उसपर दोष साबित हो जाता है तो उसे पांच साल जेल में बिताने होंगे।