{"_id":"e9bdfe010ef4371161d12274a6dee744","slug":"mother-who-left-her-12-kids-to-run-away-with-lover-jp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दो नहीं, अपने 12 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भाग निकली ये महिला","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
एक दो नहीं, अपने 12 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भाग निकली ये महिला
Updated Mon, 28 Jul 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
कहा जाता है कि मां के बिना कोई भी परिवार अधूरा ही रह जाता है। वही तो होती है जो बच्चों से लेकर पति और घर के बाकी लोगों को जोड़ के रखती है।
विज्ञापन
पर, डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक इंगलेंड के साउथहैंपटन में रहने वाली एक महिला ने वो काम किया जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए।
विज्ञापन
39 साल की तबीथा के 12 बच्चे हैं। सबसे छोटे बच्चे की उम्र 19 हफ्ते है और सबसे बड़े बच्चे की उम्र 22 साल। उसके पति 47 साल के पीटर सॉडर्स ने बताया कि उसकी पत्नी का बीते कई दिनों से कोल्ट निम्स नाम के आदमी से अफेयर चल रहा था।
विज्ञापन
अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागने से पहले इस परिवार ने वेल्स में शिफ्ट किया था। लेकिन वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ ही वापस साउथहैंपटन आ बसी।
अब पति को चिंता है कि वो घर कैसे चलाएगा क्योंकि वो बेरोजगार है और सरकार की ओर से दिए गए बेनिफिट्स पर चलता है।
ऐसा माना जा रहा है कि सैंडर्स एक ड्रग डीलर है और उसकी जिंदगी से तंग आकर ही उसकर पत्नी उसे छोड़ भाग गई।