अपने बेटे के 15 साल के दोस्त की पत्नी बनी ये मां, हुई प्रेगनेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार वाकई अंधा होता है। इस जुमले की हकीकत तब देखने को पता चली जब एक मां ने हाल ही में एक टीवी इंटव्यू में अपनी जिंदगी की अजीबोगरीब हकीकत को बयां किया।
मिरर के मुताबिक अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाली लीसा क्लार्क ने बताया कि जब वो 36 साल की थी, तो उनकी जिंदगी बड़े ही दुखों से कट रही थी।
उनका अपना बेटा था और वो उन दिनों तलाक के दौर से गुजर रही थी। लीसा ने कहा कि उन दिनों जब वो अपने 15 साल के बेटे के दोस्त से मिली थीं, तब उस लड़के ने अपनी उम्र 17 साल बताई थी।
असल में लड़के की उम्र थी 14
लीसा ने माना कि जिन दिनों दोनों का प्यार हुआ, उस वक्त दोनों ही भावनात्मक रूप से बहुत ही कमजोर पलों से गुजर रहे थे। दोनों में संबंध बने और लीसा प्रेगनेंट भी हुईं।
जॉर्जिया के कानून के मुताबिक लीसा उस लड़के के 15 साल के होते ही उससे शादी कर सकती थी। लड़का जैसे ही 15 बरस का हुआ, दोनों की शादी परिवारों की रजामंदी से हो गई थी।
लीसा हुई थी गिरफ्तार
लीसा ने इंटरव्यू में ये भी बात साझा कि बाद में उन्हें पुलिस ने 14 साल के लड़के से संबंध बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया था। ऐसा करना वहां गैर-कानूनी है।
उसे कैद हुई और कैद से छूटने के बाद लीसा का इस लड़के से ही दूसरा बच्चा भी हुआ। हांलाकि अब जिंदगी की गाड़ी काफी बढ़ जाने के बाद लीसा ने ये भी कहा कि उन्हें और उस लड़के के अलग हुए काफी समय बीत चुका है।
लेकिन दोनों अलग होने के बाद भी बच्चों की देखरेख कर रहें हैं। दूर होने के बावूजद साथ की जाने वाली को-पेरेंटिंग से उनके बच्चे बढ़ रहें हैं। है ना दंग कर देने वाली कहानी?