फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   mother tied newborn to her gown on wedding day

नवजात के साथ हैवानियत, शादी के दिन गाउन में बांधकर घसीटा

Tue, 03 Jun 2014 09:17 AM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
mother tied newborn to her gown on wedding day

कई जोड़े अपनी शादी को अनोखे ढ़ंग से रचाते हैं। उनके ऐसा करने से वो अपनी शादी हमेशा के लिए यादगार बना लेते हैं।

विज्ञापन


लेकिन शादी के लिए तैयार हुई इस दुल्हन ने तो कुछ अलग ही कर दिया। डेली मेल के मुताबिक अमेरिका के टाइनीज शहर में रहने वाली शोना कार्टर ब्रुक्स शादी करने जा रही थी।

वो अपने खूबसूरत वेडिंग गाउन में पूरी तरह से तैयार भी हो चुकी थी। शोना की एक महीने की बच्ची है। वो शादी के दौरान भी अपनी बच्ची को साथ ही रखना चाहती थी। लेकिन उसे अपने साथ रखने का अंदाज बेहद अलग था।

विज्ञापन

बांध लिया बच्‍चा

mother tied newborn to her gown on wedding day

अपने वेडिंग गाउन में शोना ने नीचे पीछे की तरफ अपनी महीने भर की बच्‍ची को बांध लिया।

बच्‍ची उसके गाउन पर ही लेटी हुई थी। शोना ने जब वेडिंग हॉल में एंन्ट्री ली तो जैसे सब उसे नहीं उसके पीछे बंधे बच्‍चे को देखते ही रह गए।

बच्चे की मां ने बच्चे को गाउन में घसीटकर न सिर्फ अपनी शादी रचाई बल्कि बाद में पूरी पार्टी को बच्‍चा बांधकर ही एन्‍ज्वॉय किया।

मेरी क्या गलती?

mother tied newborn to her gown on wedding day

गाउन में बच्चे को बांधकर शादी रचाने के इस अनोखे स्टाइल की तस्वीरें जब सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आई तो देखकर भौचक्के रह गए।

शोना को ऐसा करने के लिए लोगों ने बहुत बुरा-भला कहा है। लोगों का कहना है कि एक मां होकर वो ऐसा काम कैसे कर सकती हैं।

पर, इस मामले में शोना का कहना है कि वो अपनी बच्‍ची को शादी के दौरान भी अपने साथ ही रखना चाहती थी। इसलिए उसने गाउन को अलग से ऑल्टर कराके बच्चे के लेटने की जगह बनवाई और ऐसा करना ठीक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed