मस्ती-मस्ती में स्टील की लंबी रॉड निगल गई मां, देखें VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मस्ती के लिए आपने कई सिरफिरो को जान के साथ खेलते पहले भी देखा ही होगा। पर, मिलिए इस औरत से जो एक हाउसवाइफ है फिर भी मस्ती-मस्ती में ऐसा काम कर बैठी कि कोई भी दंग रह जाए।
डेली मेल के मुताबिक लंदन के एक घर में देर शाम एक पार्टी चल रही थी। कई लोगों के बीच पार्टी का इंतजाम करने वाली मां ने सभी के मनोरंजन के लिए एक अनोखा काम किया।
बैक स्क्रैचर एक ऐसी स्टील की रॉड होती है जो पतली और लंबी होती है। उसे पीठ और शरीर के उन हिस्सों में खुजाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है जहां हाथ नहीं पहुंच सकते हैं।
लो निगल गई पूरा रॉड
आप इसे मां का सिरफिरा होना कहें या फिर उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा लेकिन वो पूरा रॉड मुंह में डालकर निगल सकने के काबिल थी।
मां की इस गुपचुप प्रतिभा के बारे में शायद किसी को पता नहीं था। इसलिए बीच पार्टी में रंग जमाने के लिए इस मां ने पूरा रॉड मुंह में डालकर निगल लिया।
सभी इस नजारे को देखकर पूरी तरह से स्तब्ध थे। कोई कह रहा था कि ये पूरी तरह से एक सरप्राइज है तो कोई इस औरत को ऐसा करते या ना करने के लिए बोल रहा था।
रॉड मुंह में डालकर निगल लेने के बाद बड़ी ही चालाकी से मां ने रॉड को बाहर भी निकाल लिया। सब ऐसा कारनामा देखकर चकित थे। ये अनोखा था। खुद मां को भी काफी मजा आया।